सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: लाइन में ही लगे रहे और खत्म हो गए सिलिंडर, उपभोक्ता मायूस

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में रसोई गैस सिलिंडर की किल्लत लगातार बनी है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनें लग रही हैं। मंगलवार को कई एजेंसियों पर सिलिंडर खत्म होने से लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
Trending Videos


शहर की इंडेन गैस एजेंसी के बाहर करीब 100 उपभोक्ता सुबह आठ बजे से पहले ही आ गए थे। भीड़ देखकर एजेंसी संचालक ने गेट नहीं खोला। उपभोक्ताओं ने बताया कि पांच दिन पहले गैस बुक कराई थी लेकिन होम डिलीवरी नहीं हुई। संचालक ने बुकिंग नंबर के आधार पर ही सिलिंडर देने की बात कही। पुरवा कस्बा स्थित भारत गैस एजेंसी पर मंगलवार को 342 लोगों को सिलिंडर दिए गए। हालांकि करीब 60 उपभोक्ता लाइन में लगे रह गए और सिलिंडर खत्म हो गए। उन्हें अगले दिन आने के लिए कहा गया। एजेंसी संचालक विजय कुमार ने बताया कि 342 घरेलू गैस सिलिंडर का लोड आया था। इसमें से 292 का वितरण गोदाम से हुआ और 150 की होम डिलीवरी कराई गई। बुधवार से होम डिलीवरी बढ़ाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ओटीपी न आने की बात कहकर लौटाया
अचलगंज की हड़हा भारत गैस एजेंसी पर भी सुबह से ही भारी भीड़ थी। सिलिंडर लेने आए उपभोक्ता दिनभर परेशान रहे। सुबह से शाम तक लाइन में खड़े रहने के बाद उन्हें ओटीपी न आने की बात कहकर वापस लौटा दिया गया। इससे उपभोक्ताओं में काफी नाराजगी दिखी।



गैस एजेंसी संचालकों को दी हिदायत
बीघापुर तहसील मुख्यालय पर एसडीएम रणवीर सिंह और उपजिलाधिकारी न्यायिक शौर्य अरोड़ा ने बैठक की। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को नियमानुसार गैस आपूर्ति के निर्देश दिए। कालाबाजारी और ओवररेटिंग मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अस्पताल, प्राथमिक व आवासीय विद्यालयों को प्राथमिकता पर सिलिंडर उपलब्ध कराने को कहा गया। इस दौरान कई अधिकारी और क्षेत्रीय गैस संचालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed