सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कहीं हल्की बारिश तो कहीं तेज हवा के साथ बूंदाबांदी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। बदले मौसम के कारण कई क्षेत्रों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हुई। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। तेज हवाओं से अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई जिससे लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ।
Trending Videos


शुक्रवार सुबह पांच बजे से ही आसमान में बादल छा गए थे। सुबह नौ से 10 बजे के बीच नवाबगंज और बिछिया क्षेत्रों में 10 से 15 मिनट तक हल्की बारिश हुई। अन्य क्षेत्रों में केवल बूंदाबांदी हुई। हवाओं की गति 7.8 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस था जो शुक्रवार को गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बूंदाबांदी होती रही। इस मौसम से लोगों को फिर से गुलाबी ठंड का अनुभव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे भी बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने गुरुवार तक तेज हवाएं चलने और बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम विशेषज्ञ सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले दिनों में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। दोपहर में हवाओं की गति 11 किलोमीटर तक पहुंच सकती है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार से गुरुवार के बीच तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। किसानों का कहना है कि गेहूं की फसल पकी खड़ी है, तेज बारिश और ओलावृष्टि से बड़ा नुकसान होगा।
बिजली गिरने से भैंस की मौत

हसनगंज। दौलतखेड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे राजेंद्र की भैंस घर के बाहर छप्पर के नीचे बंधी थी। अचानक बिजली गिरने से भैंस की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दी। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय ने बताया कि सूचना मिलने पर राजस्व कर्मी को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed