{"_id":"69c82560eb1b9cc492080e0b","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-147628-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सोहरामऊ को दो रन से हराकर रुदुवारा फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सोहरामऊ को दो रन से हराकर रुदुवारा फाइनल में
विज्ञापन
फोटो-12- मैच में शॉट लगाता बल्लेबाज। स्रोत: संवाद
विज्ञापन
असोहा। नवाबगंज विकासखंड के ढकिया मैदान में चल रही मिर्जापुर प्रीमियर लीग में शनिवार को रुदुवारा और सोहरामऊ की टीमों के बीच मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में रुदुवारा की टीम ने सोहरामऊ को दो रन से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रुदुवारा टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 105 रन बनाए। टीम की ओर से अरुण ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने मात्र 10 गेंदों में 21 रन बनाए। जय सिंह ने 20 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन पारियों से टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोहरामऊ की टीम निर्धारित 10 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 103 रन ही बना पाई। सोहरामऊ की टीम मात्र दो रन से यह मुकाबला हार गई। रुदुवारा के गेंदबाजों ने अंतिम ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाई।
बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रुदुवारा के अरुण को मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक हरे श्याम कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, रोहित रावत, कुलदीप, राम शर्मा और नितिन कुशवाहा मौजूद रहे। कमेंटेटर बबलू खान ने मैच का आंखों देखा हॉल सुनाया।
Trending Videos