सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 55.87 करोड़ ऑनलाइन भुगतान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 55.87 करोड़ रुपये ऑनलाइन भुगतान किया गया। आपाधापी के साथ 68 विभागों ने कोषागार के माध्यम से भुगतान कराया।
Trending Videos

वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन मंगलवार को कोषागार में भुगतान के लिए पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, शारदा खंड, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीएमजीएसवाई सहित 68 विभागों ने जोर लगा दिए। कोषाधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि अंतिम दिन विभागों के बीच भुगतान के लिए बिलों की लाइन लग गई। करोड़ों का भुगतान किया गया। वहीं सरकारी कार्यालय देर शाम तक खुले रहे। अंतिम दिन शाम 7:15 बजे तक 55 करोड़ 87 लाख 37 हजार 138 रुपये का भुगतान हुआ है। वहीं 26 से 31 मार्च के बीच विभिन्न विभागों ने एक अरब 97 करोड़ 55 लाख 27 हजार 138 रुपये का भुगतान कराया है। रात नौ बजे तक भुगतान प्रक्रिया चलेगी। इसलिए आंकड़ा कुछ बढ़ सकता है।

इंसेट-1
एक माह में कुल भुगतान (लगभग में)
पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड-135 करोड़
पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-132 करोड़
स्वास्थ्य विभाग-69.67 करोड़
शिक्षा विभाग-60 करोड़
शारदा खंड नहर-12 करोड़
सिंचाई खंड-09 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed