सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: वृद्धावस्था पेंशन रोकने पर सचिव निलंबित

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। सुमेरपुर ब्लाॅक के जप्सरा गांव के बुजुर्ग ललऊनू को मृत दर्शाकर पेंशन बंद करने के मामले में पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि तक सचिव बीडीओ कार्यालय सुमेरपुर से संबद्ध रहेंगे। अंतिम जांच के लिए एडीओ पंचायत बांगरमऊ को नामित किया गया है।
Trending Videos

डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा ने बताया कि वृद्ध के छह माह से पेंशन न मिलने की शिकायत पर जांच समाज कल्याण अधिकारी और बीडीओ सुमेरपुर ने की थी। रिपोर्ट के आधार पर सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया था। सचिव अमन यादव ने गांव के दो लोगों के नामों में समानता के चलते गलती होने की बात स्वीकार की। इस पर सचिव को निलंबित कर दिया गया है। उधर, विकासखंड असोहा के सोहो और बांगरमऊ के गौरियाकला के सचिवों का क्लस्टर कलस्टर बदला गया है। सोहो में तैनात ग्राम पंचायत अधिकरी रमेश सिंह की जगह प्रविता कुशवाहा और गौरयाकला में रूबीना सिंह की जगह आशीष कुमार की तैनाती की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed