सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: सर्वर ठप होने से जमा नहीं हो पाए बिल, लोग परेशान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के कब्बाखेड़ा पावर हाउस में बुधवार को बिल जमा काउंटर का सर्वर ठप रहा। इसके चलते बिजली बिल जमा नहीं हो सके। उपभोक्ता घंटों तक काउंटर पर खड़े होकर परेशान होते रहे।
Trending Videos

नए वित्तीय वर्ष के पहले ही दिन यह समस्या सामने आई। लोकनगर, कल्याणी, पूरननगर, सिविल लाइन और बंधूहार जैसे क्षेत्रों के उपभोक्ता दोपहर 12 बजे काउंटर पर पहुंचे। सर्वर न आने के कारण बिल जमा नहीं हो पाए। लोग सर्वर आने की उम्मीद में घंटों इंतजार करते रहे। इस दौरान स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं को सबसे अधिक परेशानी हुई। उन्हें बिना जानकारी के बिजली कटने की शिकायत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद परेशानी बढ़ी है। बिना सूचना के बिजली कटने पर बिल जमा करने पहुंचे तो सर्वर नहीं मिला। इससे बिजली और पानी दोनों की समस्या खड़ी हो गई। कब्बाखेड़ा के कनिष्ठ अभियंता का नंबर बंद था और उपखंड अधिकारी पुलकित आर्या ने फोन नहीं उठाया। अधिशासी अभियंता हिमांशु गौतम ने सर्वर की जानकारी न होने की बात कही और पता कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed