सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: ओलावृष्टि ने फिर बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-32- सफीपुर क्षेत्र में कुछ इस तरह गिरे ओले। संवाद
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। विकास खंड क्षेत्र ग्राम मटुकरी व रानीपुर ग्रंट सहित आसपास के गांवों में बुधवार शाम तेज हवाओं के साथ मामूली बारिश व अचानक हुई ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता बढ़ा दी। इससे खेतों में बोई गई मक्का और उड़द की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। महेंद्र कुशवाहा, रजनीश, असगर अली, प्रमोद, इनाम रसूल आदि किसानों ने बताया कि कुछ देर हुई ओलावृष्टि ने सबसे अधिक नुकसान मक्का और उड़द की फसल को पहुंचाया। तेज हवा के कारण कई खेतों में गेहूं की फसल गिर गई और दानेदार फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। किसानों का कहना है कि फसल कटाई के नजदीक थी। ऐसे में इस प्राकृतिक आपदा ने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो परिवार के भरण-पोषण के साथ अगली फसल की तैयारी भी प्रभावित होगी।
Trending Videos

आम की फसल को नुकसान की आशंका

सफीपुर। विकासखंड मियागंज क्षेत्र में तेज बारिश, हवा के साथ ओलावृष्टि हुई। आसीवन, मियागंज, कुरसठ, बारीथाना, कुल्हा अटौरा, मुशीराबाद, मुजफ्फरपुर सर्रा, कादिरपुर, खैरनपुर गवासा, खानपुर पीर अली, पेसारी, मुरव्वतपुर आदि गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि होने से गेहूं के साथ आम की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed