{"_id":"6a304fa8cfd31f91fb0a139a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152279-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कांग्रेसियों ने किया ग्रेट निकोबार हॉलिस्टिक डेवलपमेंट का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कांग्रेसियों ने किया ग्रेट निकोबार हॉलिस्टिक डेवलपमेंट का विरोध
विज्ञापन
फोटो-11- तहसील मुख्यालय में लगे पोस्टर में हस्ताक्षर करते कांग्रेसी। स्रोत: कार्यकर्ता
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर। भारत सरकार की अंडमान निकोबार में चलाई जा रही ग्रेट निकोबार हॉलिस्टिक डेवलपमेंट योजना के विरोध में कांग्रेसियों ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पोस्टर पर हस्ताक्षर किए।
तहसील मुख्यालय पर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान के दौरान कांग्रेसियों ने योजना को विनाशकारी बताया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि विकास के नाम पर लाखों करोड़ों पेड़ों को काटा जाएगा जिससे पूरा इको सिस्टम खराब होगा। निकोबार के मूल निवासी शोमपेन तथा निकोबारी जैसी जनजातियों का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा। कहा कि 92 हजार करोड़ रुपये की योजना विनाशकारी सिद्ध होगी।
वर्षा वन क्षेत्र से लाखों पेड़ कट जाने से क्षेत्र रेगिस्तान में बदल जाएगा। आदिवासियों को दूसरी जगह विस्थापित होना पड़ेगा। हस्ताक्षर अभियान में आकाश सिंह, पीसीसी सदस्य राम किशन पाल, रामचंद्र गुप्ता, रमेश सिंह, प्रदीप चंदेल, योगेश सिंह, अशोक पटेल भी शामिल रहे। (संवाद)