{"_id":"6a304e20a4330588ad0f7ea9","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152317-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: स्टेडियम में तीन करोड़ रुपये के बंदरबांट का आरोप, सीबीआई जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: स्टेडियम में तीन करोड़ रुपये के बंदरबांट का आरोप, सीबीआई जांच की मांग
विज्ञापन
फोटो-40-मुर्तजानगर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम। स्रोत: वीडियो कैब।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनिक। मुर्तजानगर में निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम में एकेडमी और मैदान बनाने के लिए मिले तीन करोड़ के बंदरबांट का आरोप वक्फ बोर्ड अध्यक्ष मोहसिन रजा ने लगाए। अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के नाम पर पदाधिकारियों पर कंपनी लिमिटेड बनाकर धन का बंदरबांट करने का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की
यूपीसीए मुर्तजानगर में 13 हेक्टेयर में स्टेडियम का निर्माण करा रहा है। सोमवार शाम करीब छह बजे स्टेडियम पहुंचे वक्फ बोर्ड अध्यक्ष व पूर्व रणजी खिलाड़ी मोहसिन रजा ने मैदान की दुर्दशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसे ग्राउंड कहा जाएगा। जगह जगह घास उगी है। न एकेडमी बन पाई है और न ही मैदान। स्टेडियम के नाम पर खंडहर दिख रहा है जबकि बीसीसीआई ने 2011 में 21 करोड़ रुपये दिए थे। इस पैसे से एकेडमी व मैदान का निर्माण होना था।
आरोप लगाया कि यूपीसीए में बैठे कुछ लोगों ने अलग क्रिकेट कंपनी लिमिटेड बना ली है। उसके जरिए पैसे का बंदरबांट कर रहे हैं। पांच साल से अपनी बैलेंसशीट में तीन करोड़ से स्टेडियम में काम कराने की जानकारी दे रहे हैं लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। कहा कि उन लोगों को इसका जवाब देना होगा। यह वित्तीय अनियमितता का मामला है। जल्द ही वह इसका पर्दाफाश करेंगे। वह मांग करेंगे कि पदाधिकारियों को हटाकर प्रशासक नियुक्त किया जाए। सीबीआई से जांच कराई जाए।