{"_id":"6a31a0d96b7c7793140c5c1a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-sknp1055-152354-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: कटान रोकने के लिए 11.35 करोड़ से कराए जा रहे कार्यों का किया सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: कटान रोकने के लिए 11.35 करोड़ से कराए जा रहे कार्यों का किया सत्यापन
विज्ञापन
फोटो-31-शुक्लागंज में कटान प्रबंधन को लेकर कराए जा कार्यों का सत्यापन करते शासन से नामित अधिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उन्नाव। गंगा की बाढ़ से होने वाली कटान रोकने के लिए शुक्लागंज के चार मोहल्लों में 11.35 करोड़ से कराए जा रहे प्रबंधन कार्यों का सत्यापन शासन से आई दो सदस्यीय टीम ने किया। कार्यों की प्रगति के साथ गुणवत्ता जांची। बचे कार्य मानसून आने से पहले एक सप्ताह में पूरा करने के निर्देश दिए।
हर साल बारिश से गंगा में बाढ़ जैसे हालात बनते हैं। बहाव तेज होने से तेजी से कटान होती है। इससे सबसे ज्यादा शुक्लागंज का शक्तिनगर, सिद्धनाथपुर, रौतापुर व मुक्ताघाट क्षेत्र की डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित होती है। एक माह पहले कटान रोकने के लिए उन्नाव शारदा खंड विभाग ने परक्यू प्वाइंट बनाने के साथ जियो बैग लगाने व पत्थर के बोल्डर डालने के कार्य शुरू कराए थे। 90 फीसदी काम पूरे होने की रिपोर्ट शासन को दी गई थी। इसकी जांच के लिए गठित की गई दो सदस्यीय टीम मंगलवार की शाम शुक्लागंज पहुंची।
टीम में शामिल मुख्य अभियंता गंडक विकास कुमार सिंह व गोरखपुर बाढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता जेपी सिंह ने चारों स्थलों पर जाकर कटान रोधक कार्याें का निरीक्षण किया। कार्यों का सत्यापन करने के साथ गुणवत्ता भी जांची। निर्देश दिए कि जो काम बचे हैं, उनको हर हाल में एक सप्ताह में पूरा करा लें। इस दौरान अधिशाषी अभियंता गगन कुमार शुक्ला सहित सहायक व अवर अभियंता मौजूद रहे।
विज्ञापन
इंसेट-1
कटान निरोधक कार्यों के लिए स्वीकृत धनराशि
शक्तिनगर-2.45 करोड़
सिद्धनाथपुर-4.11 करोड़
रौतापुर-1.49 करोड़
मुक्ताघाट-3.30 करोड़