सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: एमएलसी ने उद्यमियों का किया सम्मानित, लाभार्थियों को बांटे उपकरण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-3-उद्यमी को सम्मानित करते एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। निराला प्रेक्षागृह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन एवं विकास प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि एमएलसी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह पहुंचे। उन्होंने उद्यमियों को सम्मानित किया। पौधरोपण कर सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह ने दीप जलाकर कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सही मायनों में वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद वैश्विक स्तर पर भारत को वास्तविक सम्मान मिला। कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर भारत की आवाज को अनदेखा किया जाता था। अब प्रधानमंत्री मोदी के प्रथम अमेरिका दौरे पर वहां के प्रशासन ने पलकें बिछाकर उनका ऐतिहासिक स्वागत किया। देश के भीतर भी सदियों पुराना भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बिना किसी खून-खराबे के ऐतिहासिक तरीके से बनकर तैयार हुआ। आज भारत रक्षा सामग्री का केवल आयातक नहीं बल्कि एक बड़ा निर्यातक बन चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी ने स्थानीय उद्यमियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शकुन सिंह, जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, प्रभान शंकर दीक्षित, भगवती प्रसाद रावत, केडी त्रिवेदी, डॉ. रजनीश वर्मा, सुशील तिवारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इनसेट...
पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का राहुल गांधी पर पलटवार

उन्नाव। विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की बात करती है। इसके विपरीत, कांग्रेस ’फूट डालो और राज करो’ की नीति पर चलती है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस भारत के टुकड़े-टुकड़े करने वाले गिरोह का समर्थन करती है। उन्होंने अनुच्छेद 370 और 37-ए हटाने तथा तीन तलाक जैसी कुप्रथा को समाप्त करने का जिक्र किया। पूर्व मंत्री ने नागरिक संहिता के संबंध में उठाए गए कदमों को एक भारत श्रेष्ठ भारत का उदाहरण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed