{"_id":"697917d35744cfc72c07034d","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144150-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फुटबाल खेलने निकले किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फुटबाल खेलने निकले किशोर की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर रेलमार्ग पर करोवन मोड़ के पास दो दिन पहले रेलवे ट्रैक पर मिले किशोर के शव की पहचान हो गई। वह सफीपुर के छूही गांव का रहने वाला था। वह फुटबाल खेलने के लिए घर से निकला था। पिता ने शव की पहचान की।
सफीपुर कोतवाली के छूही गांव निवासी ई-रिक्शा चालक राजवीर ने बताया कि वह कब्बाखेड़ा मोहल्ले में किराये के कमरे में बेटे प्रिंस (14) के साथ रहते थे। शनिवार को प्रिंस घर से पांच किलोमीटर दूर उन्नाव-कानपुर रेलमार्ग पर करोवनमोड़ के पास फुटबॉल खेलने जाने की बात कहकर निकला था। उसके बाद घर नहीं लौटा। तलाश की लेकिन कहीं पता न चलने पर सदर कोतवाली में रविवार को गुमशुदगी की तहरीर दी, तब पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में एक शव रखे होने की बात बताई।
वहां जाकर बेटे के पहने कपड़े, गले में पड़े लॉकेट और चप्पल के आधार पर पहचान की। राजवीर ने बताया कि 17 साल पहले उसने प्रेम विवाह किया था। दो बेटे भी हुए लेकिन 12 साल पहले पत्नी गुड़िया ने तलाक ले लिया। एक साल के छोटे बेटे को साथ लेकर चली गई। बड़े बेटे प्रिंस ने मेरे साथ रहने की बात कही तो उसे नहीं ले गई। बताया कि प्रिंस कक्षा नौ का छात्र था। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि पहचान के बाद पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
Trending Videos