{"_id":"697a57e60d39856b76000280","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-144237-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: महिला शिक्षामित्र की उसी के घर में दो गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: महिला शिक्षामित्र की उसी के घर में दो गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
फोटो-27- शिक्षामित्र श्रीकांति की (फाइल फोटो)
विज्ञापन
असोहा (उन्नाव)। गोकुलपुर गांव में महिला शिक्षामित्र की मंगलवार की रात मारकर हत्या कर दी गई। सूचना पर एसपी, सीओ ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि गोली करीब एक मीटर दूर से मारी गई है। एक गोली गले में मारी गई जो खोपड़ी से पार हो गई। दूसरी गोली सीने में दाहिने तरफ मारी गई जो लीवर में फंसी मिली। पुलिस को घर में कुछ कारतूस भी मिले हैं। पति की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को पति पर ही हत्या का शक है।
असोहा थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव की श्रीकांति रावत (39) पत्नी ओमकार रावत गांव के ही स्कूल में 20 साल से शिक्षामित्र थीं। घर में पति और 13 साल की बेटी रिया है। बड़ा बेटा रौनक अचलगंज थाना के कोरारी कला गांव में नाना के यहां रहकर पढ़ाई करता है। बेटी रिया ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे मां लघुशंका के लिए उठी थीं तभी उन्हें गोली मार दी गई। गोली की आवाज सुनकर हम लोग पहुंचे तो खून से लथपथ शव चारपाई पर पड़ा था। कुछ देर बाद पड़ोस में रहने वाले जेठ राजेंद्र भी पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। रात में ही एसपी जयप्रकाश सिंह, सीओ तेजबहादुर सिंह और एसओ फूल सिंह, फॉरेंसिक टीम के पहुंचे और जांच की।
पति ओमकार ने बताया कि घर चारों ओर से बंद है। जीने में भी दरवाजा लगा है। इसके बाद भी बदमाशों ने अंदर आकर हत्या कर दी। पति की अटपटी सफाई पर पुलिस का उस पर शक गहरा गया। जांच के दौरान घर में कुछ कारतूस मिले हैं जिससे पुलिस पति पर ही शक जता रही है। हालांकि अभी वह और साक्ष्य जुटाने और परिजनों के बयान लेने की बात कह रही है। जांच के लिए पुलिस की एक टीम बुधवार को स्कूल भी पहुंची।
पैनल में शामिल मौरावां अस्पताल के डॉ. प्रशांंत कुमार और बीघापुर अस्पताल के डॉ. ध्यानेंद्र सचान ने वीडियोग्रॉफी के बीच शव का पोस्टमार्टम किया। इसमें दो गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब चार बजे शव गांव पहुंचा। एसओ की मौजूदगी में खेत में परिजनों ने शव जलाकर अंतिम संस्कार किया। घर के बाहर पुलिस तैनात है, वह हर गतिविधि पर नजर रखे है।
थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि पति की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। अभी तक कि जांच में घर का ही कोई सदस्य शामिल होने की आशंका है। पति व अन्य परिजनों से पूछताछ के साथ ही हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
पुलिस के सामने बेटी ने बदले दो बार बयान
पति ने डेढ़ महीने पहले बेची थी 15 लाख की जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। जांच करने गई पुलिस के सामने मृतका की बेटी ने दो बार बयान बदले। पुलिस को पता चला कि करीब डेढ़ महीने पहले पति ने 15 लाख रुपये में एक बीघा जमीन बेची थी। पुलिस उस बिंदु पर भी जांच कर रही है।
बेटी रिया ने पहले पुलिस को बताया कि मां बाथरूम से लौट रही थी तब सीने में सामने से गोली मारी गई। गोली मारने वाले को उसने भागते हुए देखा। कुछ देर बाद उसने बताया कि गोली की आवाज सुनकर जब आंखें खोलने का प्रयास किया तो धुंधलापन दिख रहा था, ऐसा लग रहा था आंखों में कुछ डाल दिया गया हो। पिता और बेटी के बयानों में भी अंतर मिला है। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि पति ने 15 लाख रुपये में एक जमीन भी बेची है, कहीं ऐसा तो नहीं परिवार के किसी सदस्य को पता हो और किसी तरह से लूट के इरादे से घुसा हो और देख लेने पर घटना को अंजाम दे दिया। रुपये आने के बाद वह अक्सर शराब और मीट पार्टी के लिए एक व्यक्ति के घर जाता था। पत्नी श्रीकांति इसका विरोध करती थी।
सात फरवरी को है जेठ के बेटे की शादी
श्रीकांति के जेठ राजेंद्र ने बताया कि सात फरवरी को उनके बेटे की शादी है। घर में तैयारी चल रही है लेकिन यह नहीं पता था कि यह घटना भी हो जाएगी। हत्या के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। शादी होगी या आगे बढ़ाया जाएगा यह अभी तय नहीं हो पाया है। बताया कि वह चार भाई हैं, सभी के बीच 16 बीघे जमीन है। इसमें एक बीघा जमीन श्रीकांति के पति ने बेची है। बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी भी नहीं है। ऐसे में हत्या कौन कर सकता है, वह खुद नहीं समझ पा रहे हैं।
Trending Videos