सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कनपटी पर दाहिनी ओर गोली लगने से हुई थी किसान की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-15- गढ़ेवा गांव में किसान की मौत की घटना में घर के बाहर लगी ग्रामीणों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
बीघापुर। गढ़ेवा गांव में बृहस्पतिवार की रात गोली लगने से हुई किसान की मौत के मामले में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें दाहिनी ओर कनपटी से सटाकर गोली मारने की पुष्टि हुई है। गोली अंदर फंसी मिली है। रात में फॉरेंसिक टीम ने जांच कर साक्ष्य जुटाए जिसमें मामला संदिग्ध नजर आया है। फिलहाल पुलिस ने तमंचा कब्जे में लिया है।
Trending Videos


बारासगवर थाना क्षेत्र के गढ़ेवा निवासी रणधीर सिंह (55) का लहूलुहान शव बृहस्पतिवार की रात 7:30 बजे घर के अंदर जमीन पर मिला था। पत्नी मालती ने बताया कि पति मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। उन्होंने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रात 1:30 बजे एसओ ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच कराई थी जिसमें तमंचे के फिंगर प्रिंट लेकर उसे सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वाड भी आया और वह छत के ऊपर और नीचे जाकर रुक गया, कहीं बाहर नहीं गया। फॉरेंसिक टीम के सदस्यों की मानें तो परिजनों ने जिस स्थान पर तमंचे से फायर कर घायल होकर गिरने की बात बताई जा रही है, वहां खून के छींटे नहीं हैं। खून के छींटे घर के मुख्य दरवाजे पर मिले हैं। चाचा सुधीर ने बताया कि मृतक रणधीर का बेटा निर्भय अभी दुबई में है, उसके आने के बाद ही शनिवार को गढ़ेवा घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

थानाध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्र ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर मानसिक बीमारी से आत्महत्या की प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed