{"_id":"69c977a23819f671cd07a265","slug":"youth-going-to-play-cricket-attacked-fir-lodged-against-four-unnao-news-c-221-1-uno1001-147719-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्रिकेट खेलने जा रहे युवक पर हमला, चार पर प्राथमिकी
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। क्रिकेट मैच खेलने जा रहे युवक पर रास्ते में दूसरे युवक ने साथियों के साथ मिलकर मारपीट की। इस दौरान किसी नुकीली चीज से वार करने से वह घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद सहित चार पर प्राथमिकी दर्ज हुई है।
सदर कोतवाली के सिविल लाइन केवटा तालाब मोहल्ला निवासी रितिक गुप्ता ने बताया कि रविवार को वह जीआईसी मैदान में मैच खेलने जा रहा था। पहले से घात लगाए बैठे तकिया पाटन निवासी आर्य पटेल ने उसे रोका और पहले हुए विवाद को लेकर मारपीट करने लगे। उनके साथ तीन-चार और लोग थे। आरोप है कि आर्य ने पहले सीने पर वार किया बाद में हाथ में पकड़ी नुकीली चीज से वार कर घायल कर दिया। यही नहीं फोन पर भी छीनकर तोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि वह सभी कानपुर नंबर की सफेद रंग की कार से आए थे। कोतवाल चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
महिला को पीटा, कुल्हाड़ी से कटी अंगुली
बिहार थानाक्षेत्र के महेशखेड़ा गांव निवासी निर्मला देवी पत्नी सुरेश कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि रविवार को जमीन की रंजिश में परिवार के ही विकास गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता छोटेलाल के साथ मिलकर मारपीट की। यही नहीं कुल्हाड़ी से वार करने से उनकी अंगुली भी कट गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मारपीट और अंग-भंग की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
Trending Videos