सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: दो बाइकें टकराईं, ट्रैक्टर चालक की मौत, दंपती गंभीर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
चकलवंशी। उन्नाव-रसूलाबाद मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

माखी थानाक्षेत्र के बाबूखेड़ा निवासी कमलेश (35) ट्रैक्टर चलाते थे। दोपहर दो बजे रऊकरना से बाइक से घर जा रहे थे। रऊकरना शराब ठेके के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी टक्कर हुई। कमलेश ने हेलमेट नहीं लगाया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कमलेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बाइक पर गंगाघाट कोतवाली के दिलीप (28) और पत्नी संगीता (26) सवार थे। वे भी हेलमेट नहीं पहने थे और गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था। महिला की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया है।कमलेश की मौत से पत्नी रेखा और चार बच्चे बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed