{"_id":"69c6d8208a3885ec290ce494","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147595-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: धोखाधड़ी का आरोपी बैंक मित्र आठ महीने बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: धोखाधड़ी का आरोपी बैंक मित्र आठ महीने बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो- 23-धोखाधड़ी का आरोपी बैंक मित्र देवेश कुमार। स्रोत: पुलिस
विज्ञापन
अचलगंज। पुलिस ने धोखाधड़ी कर महिला के खाते से 18 हजार रुपये निकालने वाले बैंकमित्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। यह घटनाहुई थी।
सिंघाखेड़ा गांव निवासी ज्ञानवती जमुका स्थित बैंक ऑफ इंडिया के बैंकमित्र देवेश कुमार के पास 3 जुलाई 2017 को रुपये निकालने गई थीं। उन्होंने दो हजार रुपये निकालने के लिए अंगूठा लगाया था। देवेश ने चार बार अंगूठा लगवाकर 20 हजार रुपये निकाल लिए थे। पीड़िता को सिर्फ दो हजार रुपये ही दिए गए थे।
ज्ञानवती को बैंक जाने पर धोखाधड़ी का पता चला। उन्होंने बैंक प्रबंधक और पुलिस से शिकायत की। आरोपी देवेश कुमार ने 18 हजार रुपये लौटाने का आश्वासन दिया था लेकिन वह टालमटोल करता रहा। पुलिस ने भी पीड़िता की सुनवाई नहीं की।
कहीं न्याय न मिलने पर ज्ञानवती बैंक और पुलिस के चक्कर लगाती रहीं। अंततः उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर 25 अगस्त 2025 को आरोपी देवेश कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। उस पर एससी एसटी, धमकी और धोखाधड़ी की धाराएं लगाई गईं। आठ महीने से फरार चल रहे आरोपी को 21 मार्च 2026 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
Trending Videos