{"_id":"69c6d88e16b58e1cf302e06a","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-147607-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ी कार, बुलंदशहर के नगर पंचायत प्रतिनिधि और चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में भिड़ी कार, बुलंदशहर के नगर पंचायत प्रतिनिधि और चालक की मौत
विज्ञापन
फोटो-39 अजमल (फाइल फोटो)।
विज्ञापन
औरास (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार शाम करीब छह बजे तेज रफ्तार कार सांकेतिक निशान लगाकर घास काट रहे श्रमिकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली में टकरा गई। इस हादसे में बुलंदशहर के नगर पंचायत प्रतिनिधि और उनके चालक की मौत हो गई। चार श्रमिक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस को कार से 1.24 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन मिला है।
बुलंदशहर जिले के पहासू नगर पंचायत प्रतिनिधि छोटे अजमल (50) चालक मो. रजा (44) के साथ लखनऊ जा रहे थे। एक्सप्रेसवे पर लोधाटिकुर गांव के पास श्रमिक सफाई के लिए रुके थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने बांगरमऊ के मुकेश (35), खिरवा के गुड्डू (34), हरदोई के जयपाल (36) और बांगरमऊ के प्रभुदयाल (38) को टक्कर मारी। इसके बाद कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने अजमल और मो. रजा को मृत घोषित कर दिया।
अजमल के बेटे तलहा ने बताया कि मां ताबिर, पहासू नगर पंचायत से कांग्रेस के सिंबल पर चौथी बार चेयरमैन हैं। बताया कि शुक्रवार को पिता, लखनऊ के वजीरगंज में रहने वाली मौसी मुन्नी की बेटी साहिमा की शादी में शामिल होने जा रहे थे। सुबह 11 बजे घर से निकले थे। तलहा ने बताया आठ भाई और एक बहन हैं। वहीं चालक मो. रजा दो भाइयों में बड़े थे।
थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। झपकी आने से घटना होने का अनुमान है।
Trending Videos