{"_id":"6a2efacb12cd31a0cc068417","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152252-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: चोरी की दो बाइक के साथ दो शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। उन्हें अदालत में पेश कर जेल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रकबा निवासी शोभालाल की बाइक 13 जून को मंगतखेड़ा बाजार से चोरी हो गई थी। असोहा के गांव मोतीखेड़ा निवासी रमाशंकर की बाइक मिर्री चौराहा से चोरी हुई थी। दोनों बाइक चोरी के मामले दर्ज थे। पुलिस बाइकों की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि दोनों बाइकें क्षेत्र में देखी गई हैं।
इस पर पुलिस ने बैगांव मोड़ के पास वाहन चेकिंग लगाई। चेकिंग के दौरान माखी थानाक्षेत्र के सराय कस्बा निवासी विशाल यादव को रुकवाया और बाइक के कागज मांगे लेकिन वह नहीं दिखा पाया। उसने बाइक चोरी की बात कबूली। दूसरी बाइक वजीरगंज मोहल्ला निवासी मो. जोवद के पास मिली, उसे टीकरखुर्द गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि आरोपी विशाल पर वाहन चोरी, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी और दुष्कर्म के नौ मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।