सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: भजन बजाने की थी खुन्नस, साधु ने शराब पीने से रोका तो कर दी हत्या

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
बांगरमऊ। साधु मिलन सिंह उर्फ मिलनदास की हत्या का मुख्य कारण भजन बजाने की खुन्नस और शराब पीने से टोकना रहा। इसका खुलासा वारदात के दूसरे आरोपी शानू ने पुलिस की पूछताछ में किया है। उसने बताया कि मिलन सिंह ने निर्माणाधीन मंदिर में ज्येष्ठ माह के पहले मंगलवार से भंडारा शुरू कराया था। निर्माणाधीन मंदिर में लाउडस्पीकर लगाकर धार्मिक गाने और भजन बजाए थे। इसके बाद मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर पर सुबह-शाम भजन और धार्मिक गाने बज रहे थे। मंदिर से 250 मीटर दूर मस्जिद होने से मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया था। विरोध होने पर मिलनदास ने लाउडस्पीकर बंद करा दिए थे।




शानू के मुताबिक लाउडस्पीकर बजाने के विवाद में इसराइल की साधु से खुन्नस चल रही थी। बताया कि सभी का रोज का साथ उठना-बैठना था। उस दिन जब साधु आए तो सभी लोग वहीं थे। उन्होंने शराब पीने को लेकर इसराइल को टोका और इसी पर विवाद हुआ। इस दौरान जैसे ही साधु पानी पीने के लिए झुके इसराइल ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। बांगरमऊ कोतवाली अखिलेश पांडेय ने बताया कि शानू ने नशे में विवाद और वारदात होने की बात बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साधु के बड़े भाई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि भाई की हत्या के बाद हुए प्रदर्शन के दौरान लोगों ने विरोध का जिक्र किया था और इसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही थी। यदि हम शिकायत करते तो शायद पुलिस कार्रवाई करती और यह घटना न होने पाती लेकिन यह नहीं पता था कि भाई की हत्या हो जाएगी।
विज्ञापन




-

बोले-दिवंगत भाई को मिला न्याय



दिवंगत साधु के बड़े भाई राजेंद्र ने भाई के हत्यारे के मुठभेड़ में मारे जाने पर पुलिस और सरकार को सराहा। कहा कि अब हत्यारे के घर पर बुलडोजर चलने का इंतजार है। उन्होंने बताया कि मंदिर में भजन और भक्ति गीत बजाने की खुन्नस में इसराइल ने भाई की हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया कि घटना केवल भजन बजाने को लेकर थी। उन्हें साजिश के तहत बहाने से सभासद के अहाते में ले जाकर वहां हत्या कर दी गई। कहा कि पुलिस साजिश करने वालों की भी पहचान करे और सख्त से सख्त सजा दे। एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि सभी आरोपी जेल जा चुके हैं। अगर विवेचना में और साजिशकर्ता या घटना में शामिल होना पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

--



बेटे के आने के बाद दफन किया इसराइल का शव

साधु के हत्यारोपी इजराइल का शव पोस्टमार्टम के बाद दोपहर बाद करीब तीन बजे बांगरमऊ लाया गया। इस दौरान बांगरमऊ, बेहटामुजावर और दही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। परिजन ने नोएडा में गमला बनाने का काम करने वाले बेटे फुरकान के आने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा तो पुलिस ने जल्द से जल्द शव को दफन करने का दबाव बनाया। हालांकि परिजन नहीं माने और शाम करीब पांच बजे बेटे के आने के बाद शांति राइस मिल के पीछे स्थित कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।



---

भाई बोला-इसराइल की भी हुई हत्या



बांगरमऊ। मुठभेड़ में मारे गए इजराइल के बड़े भाई इस्माइल ने बताया कि उनके भाई के साथ ज्यादती हुई। मेरा भाई निर्दाेष था। उसको लोगों ने जानबूझकर फंसाया और फिर एनकाउंटर करा दिया। बताया कि भाई मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

---



मुख्य मार्ग से गली तक पुलिस कर रही गश्त

बांगरमऊ। हिंदू और मुस्लिम की मिली-जुली आबादी वाले बांगरमऊ में पुलिस अलर्ट है। एक तरफ साधु की हत्या और दूसरी तरफ हत्यारोपी का एनकाउंटर के बाद पुलिस सांप्रदायिक तनाव को लेकर सतर्क है। पुलिस और पीएसी मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों तक में गश्त कर रही है। उस मंदिर के आसपास भी पुलिस तैनात है।



--

जिले में किसी अपराधी को मुठभेड़ में ढेर करने की यह दूसरी घटना



- दो साल पहले एसटीएफ ने सुल्तानपुर में सराफ से लूट में अमेठी के अनुज को ढेर किया था



संवाद न्यूज एजेंसी

उन्नाव। किसी अपराधी के पुलिस मुठभेड़ में मौत की जिले में दो साल में यह दूसरी घटना है। इससे पहले लखनऊ एसटीएफ ने सुल्तानपुर जिले में सराफा व्यापारी को दिनदहाड़े लूटने वाले अमेठी निवासी लुटेरे अनुज को अचलगंज थाना क्षेत्र में ढेर किया था। सोमवार सुबह साधु मिलनदास की हत्या में नामजद मुख्य हत्यारोपी इजराइल उर्फ इसराइल को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। वैसे तो पुलिस आए दिन मुठभेड़ में अपराधियों के पैर में गोली मार कर लंगड़ा करती रही। इस एनकाउंटर से पहले 23 सितंबर 2024 को सुल्तानपुर जिले के ठठेरी बाजार निवासी सराफा कारोबारी भरत सोनी की दुकान में 28 अगस्त को दिनदहाड़े हुई डकैती की घटना में नामजद अमेठी के थाना मोहनगंज के गांव जनापुर निवासी अनुज प्रताप सिंह (25) को लखनऊ एसटीएफ और उन्नाव पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में अचलगंज थाना क्षेत्र में बेथर-कोलुहागाढ़ा मार्ग पर बिहारी बाबा मंदिर पर मुठभेड़ में मार गिराया था।



--

वर्ष 2025 में पुलिस ने 36 को किया लंगड़ा, 48 गिरफ्तार



अपराधों को रोकने और अपराधियों में दहशत कायम करने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन लंगड़ा चलाते हुए हत्या, लूट, दुष्कर्म व अन्य संगीन वारदातों के खुलासे के दौरान आरोपियों को मुठभेड़ में गिराती रही। साल 2025 में जिले में भी पुलिस मुठभेड़ में पीछे नहीं हटी। इस साल मुठभेड़ की 36 घटनाओं में 48 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि यह सभी हाफ एनकाउंटर थे।

--



2026 में मुठभेड़ की घटनाएं

17 मई 2026 को फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के दर्शनखेड़ा गांव निवासी भीमकुमार और उनकी पत्नी दिव्या के साथ हुई चार लाख जेवर लूट की घटना में पुलिस ने मिट्ठूखेड़ा रेलवे क्रासिंग के पास से घेराबंदी कर लुटेरों को पकड़ने का प्रयास किया था। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर किया था। आत्मरक्षा में पुलिस की ओर से चलाई गई गोली में महुआनगर थाना कोहना जिला कानपुर नगर निवासी राजीव कश्यप, दूसरे बरवा रसूलपुर थाना बरौर जिला कानपुर देहात निवासी गुड्डू उर्फ मुन्ना उर्फ सहराज घायल हुए थे।



30 मई 2026 को सोहरामऊ क्षेत्र से फ्रिज लेकर कानपुर के लिए निकले कंटेनर की हुई लूट की घटना में पुलिस को पता चला था कि गिरोह का मुख्य सरगना बिहार के मोतिहारी जिले के थाना पीपरा कोठी के हथियाइन गांव निवासी छोट्टन चौधरी दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए कंटेनर लूट वाले स्थान पर घात लगाए बैठा है। पुलिस ने घेराबंदी की और सोहरामऊ थानाक्षेत्र के चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के सामने गुरुद्वारा रोड पर उसकी पुलिस से मुठभेड़ हुई थी। उसमें वह घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed