{"_id":"6a319f60da4e913b370c71ca","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-152349-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: हत्यारोपियों पर कार्रवाई से परिजन संतुष्ट पर मंदिर निर्माण रुकने से चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: हत्यारोपियों पर कार्रवाई से परिजन संतुष्ट पर मंदिर निर्माण रुकने से चिंतित
विज्ञापन
फोटो-21- निर्माणाधीन मंदिर के सामने तैनात पुलिस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। साधु मिलन सिंह उर्फ मिलन दास की हत्या में आरोपियों पर हुई कार्रवाई से परिजन संतुष्ट हैं। हालांकि साधु की ओर से बनवाए जा रहे मंदिर का निर्माण अधर में लटक गया है। इससे चिंतित परिजन ने मंदिर का निर्माण जल्द करने और इसके लिए लोगों से सहयोग मांगने की बात कही। साथ ही मंदिर निर्माण के लिए शासन से धन की भी मांग की है।
साधु मिलन दास की नौ जून को सभासद के अहाते में चाकू से गोदकर हत्या हुई थी। घटना में अजय गौतम, मो. शफी, यामीन, शानू और अली मोहम्मद को जेल भेजा गया। मुख्य आरोपी इजराइल उर्फ इसराइल सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। शव दफन होने के बाद मंगलवार को प्रशासन ने मंदिर और पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात किया है। साधु के भाई वीरेंद्र सिंह ने मंदिर निर्माण की चिंता जताई है। उन्होंने शासन से मंदिर निर्माण के लिए धन उपलब्ध कराने की मांग की है। वीरेंद्र सिंह चाहते हैं कि मिलन दास का मंदिर बनवाने का सपना जल्द पूरा हो। दूसरी ओर मुठभेड़ में घायल सिपाही विकास भदौरिया की हालत में सुधार है और उन्हें वार्ड नंबर दो में शिफ्ट किया गया है।
उधर, इजराइल के एनकाउंटर में मारे जाने से परिवार में मातम है। पत्नी के सामने बच्चों की परवरिश की समस्या खड़ी हो गई है। हालांकि इस बारे में कोई कुछ भी कहने से कतरा रहा है।
विज्ञापन
त्वरित कार्रवाई पर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित
उन्नाव। साधु मिलनदास की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई है। नर सेवा नारायण सेवा समिति के संस्थापक विमल द्विवेदी ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह का अभिनंदन किया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पहुंचकर उन्हें अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। विमल द्विवेदी ने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली से कानून का राज स्थापित हुआ है और अपराधियों में भय व्याप्त है। यह भी कहा कि साधु-संतों पर हमला समाज के लिए कलंक है। अजय त्रिवेदी, मनीष अवस्थी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। (संवाद)