सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पिता की गैर इरादतन हत्या में बेटे को 10 साल की कैद

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। सोहरामऊ क्षेत्र में बेटे की पिटाई से हुई पिता की मौत के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय प्रथम ने फैसला सुनाया। न्यायाधीश कविता मिश्रा ने दोषी बेटे सुंदर को 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। यह सजा गैर इरादतन हत्या का दोष साबित होने पर दी गई है।


घटना 14 फरवरी 2022 की रात करीब आठ बजे बाबाखेड़ा गांव में हुई थी। राममूर्ति खेत पर मटर की फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी उनका बेटा सुंदर शराब के नशे में वहां पहुंचा। सुंदर ने पिता राममूर्ति से मारपीट शुरू कर दी। राममूर्ति की पत्नी बिट्टू ने बताया था कि जानकारी मिलने पर वह, बेटी रामप्यारी और दामाद पिंटू खेत पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि बेटा पति को पीट रहा था। गंभीर रूप से घायल होने से अस्पताल पहुंचने से पहले ही पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने सुंदर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। 28 मार्च 2022 को पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। मंगलवार को अपर सत्र न्यायालय प्रथम में मुकदमे की सुनवाई पूरी हुई। न्यायाधीश कविता मिश्रा ने सुंदर को दोषी मानते हुए यह सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed