सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: कर्मियों ने वेयरहाउस के गेट पर डाला ताला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-34- गेट का ताला खुलवाने के लिए कर्मचारियों को समझाती पुलिस। स्रोत: पाठक
विज्ञापन
नवाबगंज। सोहरामऊ के रसूलपुर गांव में ऑनलाइन ट्रेडिंग कंपनी के वेयरहाउस के कर्मचारियों का वेतन विवाद बुधवार को फिर उग्र हो गया। कर्मचारियों ने वेतन और भत्तों में कटौती का आरोप लगाते हुए गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और कंपनी प्रबंधन को वार्ता के लिए कहा।

यह विवाद सोमवार को शुरू हुआ था, जब कर्मचारियों ने वेतन कटौती के खिलाफ प्रदर्शन किया था। तब कंपनी के एचआर प्रतीक और संदीप सिंह ने लिखित आश्वासन दिया था। उन्होंने एक अप्रैल से सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार वेतन-भत्ते देने का वादा किया था लेकिन बुधवार को वेतन में केवल दो हजार रुपये की वृद्धि की गई। इससे नाराज कर्मचारियों ने दोबारा प्रदर्शन शुरू कर दिया और गेट पर ताला लगा दिया। एसओ अरविंद पांडेय ने कर्मचारियों को समझाकर ताला खुलवाया और उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बताया कि लिखित आश्वासन के बावजूद मामला पूरी तरह नहीं सुलझा था। एसडीएम प्रज्ञा पांडेय, सीओ तेजबहादुर सिंह और लखनऊ से श्रम आयुक्त भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने 10 सदस्यीय टीम का गठन किया। इस टीम ने कर्मचारियों और कंपनी की एचआर टीम के बीच बातचीत कराई। एचआर टीम और श्रम आयुक्त ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया। उन्होंने वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कंपनी के उच्चाधिकारियों से पत्राचार का आश्वासन दिया। इस आश्वासन के बाद अधिकांश कर्मचारी शांत होकर काम पर लौट गए।
विज्ञापन

हालांकि, करीब 50 कर्मचारियों ने इस फैसले पर असंतोष जताया। उन्होंने कार्य बहिष्कार की बात कहते हुए वहां से चले जाने का निर्णय लिया। कंपनी के मानव संसाधन प्रतीक ने कहा कि कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस मसले को जल्द ही हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed