सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आज बदला रहेगा यातायात उन्नाव से सीधे रायबरेली नहीं जा सकेंगे वाहन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। भवानखेड़ा गांव में सीएम की जनसभा को लेकर गदनखेड़ा बाईपास होते हुए रायबरेली की ओर जाने वाले वाहनों को डायवर्ट किया गया है। ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न आए।

यातायात प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि 18 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ का भवानीखेड़ा डीह में जनसभा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में किसी को दिक्कत न हो इसलिए डायवर्जन किया गया है। उन्होंने बताया कि सुबह 6:30 बजे से गदनखेड़ा होते हुए रायबरेली जाने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। वह पहले बदरका बाईपास जाएंगे। वहां से बदरका-अचलगंज के रास्ते लोहचा मोड़ होते हुए रायबरेली की ओर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रायबरेली से उन्नाव की ओर आने वाले सभी वाहन अचलगंज लोहचा मोड़ से बदरका होते हुए आजाद मार्ग चौराहा पहुंचेंगे फिर वहां से कानपुर और उन्नाव के लिए जांएगे। डायवर्जन में कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों को डायवर्ट नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed