फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: पहले ही प्रयास में दो बेटियाें को नीट में मिली कामयाबी

Sat, 18 Jul 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22- नीट में बेटी के सफल होने पर मुंह मीठा कराते माता-पिता। स्रोत: परिजन
उन्नाव/सफीपुर। जिले की दो बेटियों ने नीट में सफलता हासिल की है। खास बात यह है कि दोनों ने पहले ही प्रयास में यह कामयाबी पाई है। इससे परिजन बहुत खुश हैं और रिश्तेदार भी बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के इंद्रानगर मोहल्ला निवासी वैष्णवी गुप्ता मूल रूप से बीघापुर ब्लॉक के जगतखेड़ा की हैं। उन्हें नीट में 616 अंक मिले हैं। उनकी कैटेगरी रैंक 600 और ऑल इंडिया रैंक 5,766वीं है। वह सफलता का श्रेय बाबा सेवानिवृत्त कानूनगो गया प्रसाद गुप्ता और माता-पिता को देती हैं। पढ़ाई में बड़े भाई आकाश गुप्ता ने भी अहम भूमिका निभाई। वैष्णवी हाईस्कूल और इंटर की जिला टॉपर रही हैं। उन्होंने बिना कोचिंग के ऑनलाइन पढ़ाई कर यह सफलता पाई है। वैष्णवी ने युवाओं से अपना भविष्य बनाने की अपील की है।
विज्ञापन



फोटो-23-नीट में सफलता हासिल करने होने वाली छात्रा सना। स्रोत परिजन
मदरसे की छात्रा सना भी बनेंगी डॉक्टर

सफीपुर कस्बे के मोहल्ला मीर बाजार स्थित मदरसा सफी मखदूमिया की छात्रा सना ने भी नीट परीक्षा पास की है। उन्होंने पहले ही प्रयास में 256 अंक हासिल किए हैं। राहतगंज बाजार मोहल्ला निवासी नाजिम अली की बेटी सना डॉक्टर बनने का सपना संजोए थीं। उनके पिता नाजिम अली और मां हिना दोनों अल्पसंख्यक मिनी आईटीआई में प्रशिक्षक हैं। सना अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सना ने छात्र-छात्राओं से कहा कि अत्यधिक पढ़ने की बजाय एकाग्रता के साथ पढ़ाई का नियमित समय तय करें। उन्होंने मोबाइल का प्रयोग सिर्फ पढ़ाई के लिए करने की सलाह दी। वैष्णवी का मानना है कि यदि लक्ष्य साधकर पढ़ाई की जाए तो सफलता जरूर मिलती है। दोनों छात्राओं ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है।

फोटो-22- नीट में बेटी के सफल होने पर मुंह मीठा कराते माता-पिता। स्रोत: परिजन

फोटो-22- नीट में बेटी के सफल होने पर मुंह मीठा कराते माता-पिता। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed