{"_id":"6a5a8009045908b664055dcf","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-153997-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: सई नदी में युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: सई नदी में युवक की डूबकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरवा। नदी में नहाते समय युवक की डूबकर मौत हो गई। शव उतारने पर पता चला। पुलिस ने जांच की।
असोहा थानाक्षेत्र के गांव पितनाखेड़ा निवासी सरवन (35) गांव के ही रामकुमार और सत्तू के साथ उतरौरा गांव के पास से निकली सई नदी में शुक्रवार को मछली मारने गया था। रामकुमार के मुताबिक वह और और सत्तू मछली मार रहे थे, तभी सरवन नदी में नहाने के लिए गहरे पानी में चला गया। जब हम लोगों ने देखा तो वह उतरा रहा था। उसे बाहर निकाला, तब तक मौत हो चुकी थी।
बेटे की मौत पर दृष्टि बाधित मां जदुराई पड़ोसियों की मदद से मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जदुराई ने बताया कि पति की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटा ही परिवार का पालन-पोषण करता था। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि युवक की नदी में डूबने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।