फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 19 Jul 2026 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-12- खुशबू (फाइल फोटो)
चकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के चेतानीखेड़ा गांव में खुशबू (20) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खुशबू ने 10 महीने पहले प्रेम विवाह किया था। पति अंकित ने बताया कि खुशबू शुक्रवार रात अचानक बीमार हुई थी। मायके वालों ने मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने खुशबू की मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

चाची माया ने बताया कि खुशबू और अंकित ने 24 सितंबर 2025 को प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद से दोनों में अक्सर विवाद होता था। ससुर राजकुमार के अनुसार, खुशबू को बुखार और बदन दर्द था। गांव के निजी क्लीनिक में ग्लूकोज लगाने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन

नवाबगंज सीएचसी के डॉ. शैलेंद्र कुमार अस्थाना और मौरावां सीएचसी के डॉ. अखिलेश कुमार सोनी ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुशबू की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी है। खुशबू अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed