{"_id":"6ae254b5571def798e0121c8","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160355-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: युवक का बाग में लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: युवक का बाग में लटका मिला शव
विज्ञापन
अनिरुद्ध (फाइल फोटो)
हसनगंज। अमोइया गांव के बाहर बाग में युवक का शव पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। बताया जाता है कि पत्नी से विवाद के बाद वह अलग उत्तराखंड के रुद्रपुर में रह रहा था। 15 दिन पहले ही गांव आया था।
हसनंगज कोतवाली के अमोइया गांव निवासी बृजमोहन का बेटा अनिरुद्ध मौर्य (26) मजदूरी करता था। छोटे भाई अजय ने बताया कि चार साल पहले बृजमोहन का विवाह पूनम से हुआ था। पति-पत्नी में आए दिन होने वाले विवाद के बाद पूनम ने न्यायालय में गुजारा भत्ता का मुकदमा दायर किया था। इसके बाद से अनिरुद्ध दो साल से परिवार से अलग रहकर घर के सामने बनी कच्ची कोठरी में रहता था। डेढ़ साल की बेटी भी मां के साथ रहती है।
बताया कि पत्नी की ओर से गुजारा भत्ता का मुकदमा करने के बाद वह उत्तराखंड के रुद्रपुर चला गया था। 15 दिन पहले ही घर लौटा था। मंगलवार को बिना बताए घर से चला गया था। बाद में बाग में उसका शव लटका मिला। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां बिटाना, भाई लवकुश, अजय, बहन गोलाना, पिंकी और लल्ली बेहाल हैं। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है, उसमें हैंगिंग की बात सामने आई है।