{"_id":"6ae25455d625ac2cc30ad3dc","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1001-160364-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: गंंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दंपती सहित सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: गंंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी कार, दंपती सहित सात घायल
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती घायल। संवाद
चकलवंशी। गंगा एक्सप्रेसवे पर टेनई गांव के पास कार पलट गई। घटना में सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कार सवार कश्मीर से घूमकर कोलकाता लौट रहे थे। भोर पहर झपकी आने से हादसा हुआ है।
कोलकाता के थाना नारायणपुर के मोहल्ला छोटकू गांधी निवासी सूरज (23) ने बताया कि वह जीजा काजी हसन (31), बहन हलीमा (26), मुमताज (32), मां शालिमा (47), रिश्तेदार मिन्हाजुद्दीन (21) अबु सलम (38) के साथ कार से जम्मू कश्मीर घूमने गए थे। करीब सात दिन लाल चौक श्रीनगर में रहने वाले रिश्तेदार के यहां रुके थे। रविवार को हम लोग कोलकाता के लिए निकले थे। कार अबु सलम चला रहे थे।
गंगा एक्सप्रेसवे पर किमी संख्या 404 माखी थाना क्षेत्र के टेनई गांव के पास अबु सलम को झपकी आने से कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार सवार सभी घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पीआरवी पहुंची और एंबुलेंस से लाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूरज का आरोप है कि यहां इलाज सही से नहीं हो रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कोलकाता भिजवाने की मांग की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि पीआरवी की सूचना पर घायल अस्पताल भेजे गए हैं। कार सवार सभी सुरक्षित हैं। परिजन कार भी लेकर चले गए।