सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: आजाद क्लब टीम बनी वॉलीबॉल चैंपियन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
unnao news
विज्ञापन
उन्नाव। जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आजाद क्लब की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीरपुर टीम को फाइनल मुकाबले में 21-18 और 21-14 से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता सिविल लाइंस स्थित पुलिस क्लब में आयोजित की गई जिसमें कुल 16 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
Trending Videos


प्रतियोगिता का शुभारंभ एडीएम सुशील कुमार गोंड ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम की टीम ने आजाद क्लब की बालिका टीम को 25-20 और 25-21 से हराकर विजेता का ताज पहना।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में वीरपुर टीम ने बिसरामऊ को 25-20 से मात दी। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में आजाद क्लब ने आशा हॉस्पिटल को 20-22 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में आजाद क्लब ने अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए वीरपुर को दो सीधे सेटों में पराजित किया। सिंचाई विभाग के अभियंता गगन कुमार और भाजपा नेता शशांक शेखर सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को नगद पुरस्कार और ट्राफियां प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ.बीके सिंह, प्रधानाचार्य कमलेश कुमार, अली इमाम जाफरी, शशिकांत, उदयवीर सिंह, शैलेंद्र यादव, सुरजीत सिंह, सत्य नारायण दुबे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed