सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: मंडल स्तरीय टीम ने परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो- 31-सफीपुर सीएचसी में रजिस्टर चेक करते मंडल टीम के सदस्य मोहम्मद शाहिद व आशीष कुमार। संवाद - फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आर​क्षित टिकट बुक कराते यात्री।
विज्ञापन
उन्नाव। मंडल स्तरीय टीम ने बुधवार को जिला महिला व पुरुष अस्पताल सहित विभिन्न सीएचसी और पीएचसी का निरीक्षण कर सुधारों का जायजा लिया। टीम ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि सुधार हुआ है और रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
Trending Videos


चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव अमित घोष की ओर से गठित टीम ने पहले छह जनवरी को जिला महिला व पुरुष अस्पताल का निरीक्षण किया था जिसमें बेड संख्या बढ़ाने, सी-पैप मशीन लगवाने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। बुधवार को दोबारा पहुंचे मंडल टीम के सदस्यों ने ओपीडी में मरीजों के बैठने की व्यवस्था देखी और मरीजों से जानकारी ली। प्रसव कक्ष में जगह बढ़ाने के निर्देश दिए गए। टीम ने बताया कि महिला अस्पताल में सी-पैप मशीन का संचालन शुरू हो गया है और सफाई व्यवस्था भी ठीक है। शेष कमियों की रिपोर्ट शासन को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीएचसी और पीएचसी की जांची सुविधाएं
सफीपुर। मंडल स्तरीय टीम ने सफीपुर और मियागंज क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी), प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का निरीक्षण किया। इस दौरान दवा भंडारण, प्रसव कक्ष, ओपीडी, एक्सरे और पैथोलॉजी सुविधाओं की जांच की गई। स्वास्थ्य केंद्रों पर साफ-सफाई बनाए रखने और शिकायत पेटिका व सिटीजन चार्ट लगाने के निर्देश दिए गए।
ओपीडी और टेली कंसल्टेशन बढ़ाने के निर्देश दिए
मौरावां। हरदोई से आई स्वास्थ्य विभाग की मंडल स्तरीय टीम ने हिलौली ब्लॉक के सरकारी अस्पतालों का निरीक्षण किया। पीएचसी हिलौली, देवमई, विसारा व भवानीगंज स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का दौरा किया। टीम ने प्रभारी ओपीडी और टेली कंसल्टेशन बढ़ाने के निर्देश दिए। सौ बेड अस्पताल की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया गया, हालांकि नर्सों और डॉक्टरों की कमी से अवगत कराया गया।


सीएचसी और पीएचसी का भी किया निरीक्षणपुरवा। लखनऊ मंडल स्तरीय दो सदस्यीय टीम ने सीएचसी और पीएचसी चमियानी व गढाकोला में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। गढ़ाकोला में बिल्डिंग जर्जर हालत में पाई गई और साफ-सफाई में कमी मिली, जिस पर सुझाव पेटिका लगाने के निर्देश दिए गए। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बिजली की समस्या को लेकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed