सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: गढ़ाकोला पीएचसी में डॉक्टर हुईं बीमार तो फार्मासिस्ट ने देखे मरीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
unnao news
फोटो-22-रूपपुर चंदेला पीएचसी में बच्चे को देखतीं डाॅ. नंदनी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। मेलों में पहुंचे अधिकांश मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित मिले। डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक दवाएं और परामर्श दिया। गढ़ाकोला पीएचसी में डॉ. चारू जैन के बीमार होने पर फार्मासिस्ट अश्वनी कुमार ने 20 मरीजों को देखा।
Trending Videos

पुरवा क्षेत्र की तीन पीएचसी में 67 मरीज देखे गए। पासाखेड़ा पीएचसी में डॉ. स्वाति गुप्ता ने 29 मरीजों की जांच की। लैब सहायक अमित कुमार ने मलेरिया, हीमोग्लोबिन, शुगर और बलगम की कुल नौ जांचें कीं। चमियानी पीएचसी में डॉ. राजलक्ष्मी दोहरे ने 18 मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं दीं। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने डॉ. चारु जैन के बीमार होने की पुष्टि की। सफीपुर क्षेत्र की तीन पीएचसी में कुल 181 मरीज पहुंचे। बारीखेड़ा में डॉ. जाकरिया ने 66 मरीजों को दवाएं दीं। सकहन राजपूतान में डॉ. रिम्मी जायसवाल ने 50 मरीजों को देखा। रूपपुर चंदेला पीएचसी में डॉ. नंदनी ने 65 मरीजों का उपचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. राम सहोदर ने बताया कि मौजूदा समय में मौसम में बदलाव हो रहा है। इसके कारण वायरल संक्रमण और आंखों की समस्या वाले मरीज अधिक आ रहे हैं। उन्हें दवाएं और उचित परामर्श दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों में मौसमी बीमारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यह आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed