{"_id":"69d6ad02c641b746ab0734be","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-148282-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: फर्जी मेडिकल बनवाने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: फर्जी मेडिकल बनवाने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा मुजावर। अपनी जमीन बेचने के लिए अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने खुद को गंभीर बीमार बताते हुए फर्जी चिकित्सीय प्रमाणपत्र बनवाया। कानपुर के एक अस्पताल से जारी इस प्रमाण पत्र पर जिलाधिकारी को शक हुआ। जांच कराने पर यह फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस ने बुधवार को आरोपी बाबूलाल वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
बेहटा मुजावर थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय से 19 नवंबर को पत्र मिला था। इसमें बेहटा मुजावर निवासी बाबूलाल वर्मा ने अनुसूचित जाति से भिन्न जाति के पक्ष में भूमि विक्रय का दावा था। उसने इलाज के लिए चिकित्सीय प्रमाणपत्र और खर्च का अनुमान प्रस्तुत किया था। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने इस मामले की जांच के आदेश दिए थे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा कराई गई जांच में फर्जीवाड़ा सामने आया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पुरुष चिकित्सालय ने 5 फरवरी 2025 को बताया कि बाबूलाल परीक्षण के लिए नहीं आया। लक्ष्मीपति सिंहानिया हृदय रोग संस्थान, कानपुर के निदेशक ने भी 30 जनवरी 2025 को प्रमाण पत्र फर्जी पाए। इसके बाद जिलाधिकारी ने बाबूलाल वर्मा पर दंडात्मक कार्रवाई के आदेश दिए। इस पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।
Trending Videos