{"_id":"6a304f0f5786a92341084f26","slug":"unnao-news-unnao-news-c-221-1-uno1023-152288-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: एक बार में 200 लीटर से ज्यादा डीजल देने पर मशीनें लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: एक बार में 200 लीटर से ज्यादा डीजल देने पर मशीनें लॉक
विज्ञापन
फोटो-16-इसी पंप की कंपनी ने ऑनलाइन लॉक कर दीं मशीनें। संवाद
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
असोहा। ब्लॉक के पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर स्थित मदारीखेड़ा के एसएस फीलिंग सेंटर पर 200 लीटर से ज्यादा डीजल देन पर रविवार की रात 10 बजे मशीनें ऑनलाइन लॉक कर दी गईं। हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने यह कार्रवाई भारत सरकार के नियमों का उल्लंघन करने पर की गई।
भारत सरकार ने किसी भी वाहन को 200 लीटर से अधिक डीजल देने पर रोक लगा रखी है। इसका उल्लंघन करने पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर मदारीखेड़ा स्थित एसएस फीलिंग सेंटर की मशीनों को रविवार की रात 10 बजे 24 घंटे के लिए लॉक कर दिया। इससे पंप पर डीजल व पेट्रोल लेने गए वाहन सवारों को लौटना पड़ा। पेट्रोल होने के बाद भी न देने पर वाहन चालकों और पंप कर्मियों में नोकझोंक होती रही।
पंप संचालक सर्वेश सोनकर ने बताया की मशीन न चलने पर जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने लिमिट से ज्यादा तेल बेचने की वजह बताई। बताया कि कंपनी के अधिकारियों से बात की गई और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से ऐसा होने की बात बताई साथ ही भविष्य में तय मानक से ज्यादा डीजल न देने का आश्वासन पर सोमवार शाम तीन बजे पंप को चालू कर दिया गया।