सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao newsunnao news

Unnao News: बैंककर्मियों की हड़ताल से 125 करोड़ की क्लीयरिंग ठप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
unnao newsunnao news
फोटो-41-हाकिमटोला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंक कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
उन्नाव। सप्ताह में पांच दिन कार्य की मांग पर बैंककर्मियों ने मंगलवार को हड़ताल की। इस दौरान जिले की 249 बैंक शाखाओं पर ताले लटके रहे। कर्मचारियों ने बैंक गेट पर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की। हड़ताल के कारण 125 करोड़ रुपये की क्लीयरिंग ठप रही। बैंकों में काम कराने आए लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
Trending Videos

ऑल इंडिया बैंक ऑफीसर्स कंफेडरेशन (एआईबीओसी), यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस सहित अन्य संगठनों के बैनर तले बैंक कर्मचारी हाकिमटोला स्थित पंजाब नेशनल बैंक गेट पर एकत्रित हुए। उन्होंने सरकार पर 2015 में किए गए वादे को पूरा न करने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने उस समय द्वितीय व चतुर्थ शनिवार को अवकाश की घोषणा करते हुए सप्ताह में पांच दिन काम की मांग पर जल्द अमल का आश्वासन दिया था। दस साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर होना पड़ा। एआईबीओसी के उपाध्यक्ष अनुराग साहू ने बताया कि कर्मचारी सप्ताह में पांच दिन काम के बदले प्रतिदिन 40 मिनट अधिक कार्य करने को तैयार हैं लेकिन सरकार की ओर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैंकों से मायूस होकर लौटे ग्राहक

बैंकों में कामकाज न होने से गेटों पर ताले लटकते रहे। पैसों का लेनदेन करने वाले ग्राहक बैंक बंद होने की जानकारी मिलने पर मायूस होकर लौटे। हालांकि ऑनलाइन भुगतान करने वाले लोगों को इस हड़ताल से कोई परेशानी नहीं हुई। वहीं, कुछ एटीएम में नकदी खत्म होने के कारण उनके शटर भी गिरे रहे जिससे लोगों को और दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हड़ताल से सरकारी, ग्रामीण और प्राइवेट क्षेत्र की सभी बैंक शाखाएं प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed