{"_id":"674fe217a50e827cff0a7249","slug":"about-331-agniveers-oath-of-serving-nation-family-members-attended-passing-parade-khukri-resented-2024-12-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News : 331 अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली, पासिंग आउट परेड में पहुंचे घरवाले; भेंट की गई खुकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News : 331 अग्निवीरों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली, पासिंग आउट परेड में पहुंचे घरवाले; भेंट की गई खुकरी
Wed, 04 Dec 2024 10:31 AM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 04 Dec 2024 10:31 AM IST
सार
Varanasi News : वाराणसी के छावनी में अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने की शपथ ली। अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता और भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
वाराणसी स्थित 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में पासिंग आउट परेड के दाैरान अग्निवीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर में 31 हफ्ते के कठिन प्रशिक्षण के बाद 331 अग्निवीरों ने पासिंग आउट परेड में शामिल होकर राष्ट्र सेवा करने की शपथ ली। अग्निवीरों की परेड की सलामी 39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर के ब्रिगेडियर अनिर्बन दत्ता ने ली। इस दौरान गोरखा जवानों को नेपाली संस्कृति के अनुसार खुकरी भेंट की गई।
विज्ञापन
39 गोरखा ट्रेनिंग सेंटर युवाओं को मजबूत, मानसिक रूप से चुस्त-सख्त और युद्ध के लिए तैयार सैनिकों में बदलने व उनकी क्षमताओं का निर्माण करने में माहिर है। इन सैनिकों को देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय यूनिटों में तैनात किया जाता है। अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड में उनके माता-पिता और भूतपूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
सटीकता और शान से मंत्रमुग्ध किया
अग्निवीरों के सैन्य ड्रिल का प्रदर्शन अद्भुत था। उन्होंने अपनी सटीकता और शान से मौजूद लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। युवा अग्निवीरों के दस्तों ने सलामी मंच के सामने हथियार पेश किए तो मौजूद लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया। आत्मविश्वास से भरे जवानों के मार्च के शानदार दृश्य को देखकर उनके माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू नजर आए।
विज्ञापन
इन अग्निवीरों को मिला पदक
| टैक्टिक्स में सर्वश्रेष्ठ | अग्निवीर संदीप लिंबू |
| बैटल फिजिकल में सर्वश्रेष्ठ | अग्निवीर बृजेन परियार |
| फायरिंग में सर्वश्रेष्ठ | अग्निवीर सूर्या तमांग |
| ड्रिल में सर्वश्रेष्ठ | अग्निवीर प्रवीण राय |
| बायोनेट फाइटिंग में सर्वश्रेष्ठ | अग्निवीर अक्षय कुंवर |
| दूसरा ऑल राउंड बेस्ट | अग्निवीर प्रवीण राय |
| सर्वांगीण सर्वश्रेष्ठ | अग्निवीर संदीप लिंबू |