सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Accused arrested within 48 hours for stealing two lakhs from shop in Varanasi

Varanasi News: दुकान से दो लाख चोरी करने का आरोपी 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 23 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने दुकान से दो लाख रुपये चोरी करने वाले आरोपी को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नकदी और चोरी के पैसों से खरीदा गया आई फोन भी बरामद किया गया।

Accused arrested within 48 hours for stealing two lakhs from shop in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार

वाराणसी जिले में दुकान के काउंटर से दो लाख रुपये चोरी करने के आरोपी हिमांशु गुप्ता को चेतगंज पुलिस ने चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र से महज 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से नकदी और चोरी के पैसों से खरीदा गया आई फोन भी बरामद किया गया।



सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान
चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते 20 जून 2026 को पीड़ित ने चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी हिमांशु गुप्ता ने उनकी दुकान के काउंटर से दो लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस टीम ने दुकान और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे आरोपी की पहचान हुई। गिरफ्तार आरोपी मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के चौरहट मोहल्ले का निवासी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed