{"_id":"6a7d9d3791b8df774d0b68db","slug":"agniveer-recruitment-rally-will-be-held-from-february-2-to-27-in-varanasi-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agniveer Recruitment Rally: दो से 27 फरवरी तक वाराणसी में होगी रैली, 12 जिलों के अग्निवीर होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agniveer Recruitment Rally: दो से 27 फरवरी तक वाराणसी में होगी रैली, 12 जिलों के अग्निवीर होंगे शामिल
Thu, 13 Aug 2026 04:02 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 13 Aug 2026 04:02 PM IST
सार
वाराणसी एआरओ की अग्निवीर भर्ती रैली फरवरी में होगी। 12 जिलों के विभिन्न श्रेणियों में 22,138 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। एआरओ कार्यालय की ओर से सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज दुरुस्त रखने के साथ रैली की तैयारी शुरू कर देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती रैली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना भर्ती कार्यालय (एआरओ) वाराणसी से जुड़े 12 जिलों के अग्निवीर अभ्यर्थियों की भर्ती रैली दो से 27 फरवरी 2027 तक छावनी क्षेत्र में होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए रैली की जनपद वार तिथियां जल्द जारी की जाएंगी। एआरओ कार्यालय की ओर से सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज दुरुस्त रखने के साथ रैली की तैयारी शुरू कर देने की सलाह दी है।
विज्ञापन
सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, गोरखपुर और देवरिया आते हैं। इन जनपदों से विभिन्न श्रेणियों में 22,138 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी के 13,917, टेक्निकल के 3,596, ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल (क्लर्क) के 1,674, ट्रेड्समैन (10वीं) के 1,914, ट्रेड्समैन (8वीं) के 477, सोल्जर नर्सिंग असिस्टेंट के 445 और महिला सैन्य पुलिस के 115 अभ्यर्थी शामिल हैं।
विज्ञापन
महिला अभ्यर्थियों को छोड़कर अन्य सभी श्रेणियों के सफल अभ्यर्थियों की रैली फरवरी में वाराणसी में होगी। अलग-अलग जनपदों के अभ्यर्थियों के लिए रैली की तारीख अलग होगी, जिसे सेना की ओर से जल्द घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
एआरओ ने अभ्यर्थियों से शैक्षिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेज तैयार रखने और शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए नियमित अभ्यास करने को कहा है।