फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Air show in Kashi Fighter jets will perform over eight types of aerial maneuvers at namo ghat

काशी में दिखेगी वायुसेना की ताकत: घाटों के ऊपर 1:30 घंटे का होगा एयर शो, राफेल समेत 90 फाइटर जेट होंगे शामिल

Tue, 06 Oct 2026 07:30 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 06 Oct 2026 07:30 AM IST
सार

काशी में भव्य एयर शो की तैयारी तेजी से की जा रही है। शो के दौरान नमो घाट पर फाइटर जेट आठ से ज्यादा तरह के करतब दिखाएंगे। शहर के बीच और गंगा के ऊपर होने वाला यह प्रदर्शन अपने स्वरूप, व्यापकता में अलग होगा। 

विज्ञापन
Air show in Kashi Fighter jets will perform over eight types of aerial maneuvers at namo ghat
काशी में एयर शो की तैयारी - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

काशी के घाटों पर 24, 25 और 26 अक्तूबर को 1:30 घंटे का एयर शो होगा। राफेल सहित 90 फाइटर जेट एयर शो का हिस्सा होंगे। इसके अलावा सुखोई, तेजस और मिग भी इसका हिस्सा रहेंगे। ये फाइटर प्रयागराज और बाबतपुर एयरपोर्ट से टेकऑफ करेंगे। 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काशी आएंगे।

विज्ञापन


इस शो की सुरक्षा के मद्देनजर हर घाट पर एक वॉच टावर बनेगा। इन पर स्नाइपर्स के साथ दूरबीन लिए फोर्स तैनात रहेगी। एटीएस कमांडो की 2 टीमें आएंगी जिन्हें छह जगहों पर तैनात किया जाएगा। हर घाट पर दो मेटल डिटेक्टर और बैगेज स्कैनर लगाए जाएंगे। इसके अलावा नाव और क्रूज बंद रहेंगे। नाव पर सुरक्षा गार्ड तैनात रहेंगे जो लगातार पेट्रोलिंग करेंगे। 50 जगहों पर पार्किंग बनाई जाएगी। 50 जगहों पर पुलिस की हेल्प डेस्क रहेगी।
विज्ञापन


इस एयर शो के लिए 25 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल, सीडीएस, तीनों फोर्स के चीफ काशी आएंगे। इसके अलावा सभी रिटायर्ड चीफ को भी न्योता दिया गया है। ये सभी लोग नमो घाट से एयर शो देखेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

भीड़ को देखते हुए शहर के सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों में 200 बेड रिजर्व रखे जा रहे हैं। सीएमओ मंगलवार को इसकी समीक्षा के लिए बैठक करेंगे। शहर की 38 एंबुलेंस को अलग-अलग इलाकों में तैनात किया गया है। घाट किनारों के स्वास्थ्य केंद्र में इमरजेंसी सेवाएं जुटाई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग मोबाइल टीम भी बना रहा है।

अधिकारी बोले

24-25-26 को होगा एयर शो। सबसे अच्छा डोमरी से दिखाई देगा इसलिए सबसे ज्यादा प्रबंध वहां किए जा रहे हैं। डीजीपी मंगलवार को एक समीक्षा करेंगे। ट्रैफिक, फायर, रेलवे, स्वास्थ्य, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ सहित सभी विभागों को तैयारी में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। -मोहित अग्रवाल, सीपी

एयर शो में होंगे ये करतब

  • लो-लेवल फ्लाईपास्ट - विमान दर्शकों के सामने अपेक्षाकृत कम ऊंचाई पर तेज गति से गुजरते हैं।
  • वर्टिकल क्लाइंब - इसमें विमान तेजी से ऊपर की ओर उठेंगे।
  • टाइट टर्न - तेज गति से बेहद कम समय में दिशा बदलना।
  • बैरल रोल - विमान अपनी धुरी के चारों ओर घूमते हुए आगे बढ़ता है।
  • लूप - विमान ऊपर जाकर गोलाकार चक्कर पूरा करते हुए फिर उसी दिशा में लौटता है।
  • डाइव और पुल-आउट - विमान नीचे की ओर आता है और फिर तेजी से ऊपर उठता है।
  • फॉर्मेशन फ्लाइंग - कई विमान बेहद कम अंतर रखते हुए एक तय आकृति में उड़ते हैं।
  • फॉर्मेशन ब्रेक - साथ उड़ रहे विमान अचानक अलग-अलग दिशाओं में फैलते हैं।
  • क्रॉसिंग मैन्युवर - दो या अधिक विमान एक-दूसरे के बेहद करीब से अलग दिशाओं में गुजरते दिखाई देते हैं।
  • सिंक्रोनाइज्ड मैन्युवर - कई विमान एक साथ अलग-अलग दिशा में करतब करते हैं।
  • एरोबेटिक टीम का स्मोक ट्रेल - विमान धुएं की लकीर छोड़ते हुए आसमान में आकृतियां बनाते हैं।
  • सोलो एरोबेटिक्स - एक विमान द्वारा तेज रोल, टर्न, क्लाइंब और डाइव का प्रदर्शन।
  • तिरंगा निर्माण - विमान आसमान में केसरिया, सफेद और हरे रंग का धुआं छोड़कर भारत का राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगा) बनाते हैं।
  • विशेष फॉर्मेशन - सूर्यकिरण और सारंग जैसी टीमें हवा में गगनयान, डायमंड, फाल्क्रम और अपोलो जैसी सटीक आकृतियां तैयार करती हैं।
  • इनवर्टेड फ्लाइंग - पायलट विमान को उल्टा (आसमान की तरफ नीचे और जमीन की तरफ ऊपर का हिस्सा) करके उड़ान भरते हैं।
  • डीएनए मैन्युवर - आसमान में डीएनए की संरचना की तरह घूमने वाले रोमांचक एरोबेटिक मूव्स पेश किए जाते हैं।

डीएम बोले

गंगा घाट किनारे एयर शो की तैयारी चल रही है। अभी साफ सफाई के अलावा समतलीकरण और बैरिकेडिंग का काम चल रही है। गंगा का जलस्तर धीरे धीरे घट रहा है। आने वाले दिनों सभी तैयारियां मुकम्मल हो जाएंगी। - सत्येंद्र कुमार, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed