सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Anupam Shukla Appointed New DM of Ghazipur Avinash Kumar Transferred Aligarh Before One-Year Tenure

UP: गाजीपुर के नए DM बने अनुपम शुक्ला, एक साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले अविनाश कुमार का तबादला; गए अलीगढ़

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 20 Apr 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की कमान अब अनुपम शुक्ला संभालेंगे। अविनाश कुमार का तबादला अलीगढ़ के लिए हो गया। यहां भी वे जिलाधिकारी रहेंगे। फिलहाल, अनुपम शुक्ला के आगमन की तैयारी की जा रही है।

Anupam Shukla Appointed New DM of Ghazipur Avinash Kumar Transferred Aligarh Before One-Year Tenure
अनुपम शुक्ला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

Anupam Shukla New DM of Ghazipur: प्रदेश सरकार ने जिलाधिकारी अविनाश कुमार का स्थानांतरण करते हुए उन्हें अलीगढ़ का जिलाधिकारी नियुक्त किया है, जबकि उनकी जगह अब जिले की कमान भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2016 बैच के अधिकारी व आंबेडकरनगर के डीएम रहे अनुपम शुक्ला संभालेंगे।

Trending Videos


बिहार के पटना में 11 नवंबर 1986 को जन्मे अनुपम शुक्ला उत्तर प्रदेश कैडर के 2016 बैच के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हैं, जो आंबेडकरनगर के जिलाधिकारीके रूप में तैनात रहे। इसके पूर्व वे यूपीनेडा के निदेशक और ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव रहे हैं, और उन्होंने जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम शुक्ला ने 22 अप्रैल 2024 को अंबेडकरनगर में कार्यभार संभाला था। उन्होंने लगभग दो वर्ष तक जिले में अपनी सेवाएं दीं। उनके कार्यकाल के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कई विकास कार्य कराए गए। उनके नेतृत्व में जिले ने विकास कार्यों के क्रियान्वयन में प्रदेश स्तर पर विशेष पहचान बनाई। उन्होंने देहरादून स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी से वानिकी में एमएससी की उपाधि प्राप्त की है।

एक वर्ष से एक दिन पहले हुआ ट्रांसफर
21 अप्रैल 2025 को गाजीपुर के जिलाधिकारी बने अविनाश कुमार का स्थानांतरण हो गया है। हालांकि उनका स्थानांतरण अलीगढ़ में जिलाधिकारी के पद पर हुआ है, लेकिन जिले में वे एक साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और एक वर्ष पूरा होने से एक दिन पहले ही 20 अप्रैल 2026 को प्रदेश सरकार ने गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया। अविनाश कुमार ने आर्यका अखौरी का स्थान लिया था। गाजीपुर आने से पहले वे झांसी के जिलाधिकारी के रूप में तैनात थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed