देह व्यापार: ‘नई गड्डी’, ‘फ्रेश मोमो’ और ‘रजनीगंधा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे एजेंट, ऐसे चल रहा खेल
Varanasi News: वाराणसी जिले में एजेंट देह व्यापार के लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे फ्रेश मोमो, नई गड्डी और रजनीगंधा जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर ग्राहकों से डील कर रहे हैं।
विस्तार
वाराणसी जिले में देह व्यापार के लिए अब कोड वर्ड का प्रयोग हो रहा है। अनैतिक कार्यों के सरगना इसके लिए ‘नई गड्डी’, ‘फ्रेश मोमो’ और ‘रजनीगंधा’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोमवार को हुई पड़ताल में इसकी जानकारी सामने आई है। रिपोर्टर ने जब देह व्यापार से जुड़े के एजेंट से ग्राहक बनकर बात की तो उसने मिलने से इन्कार कर दिया। किसी दूसरे साथी का नंबर शेयर किया, फिर उसने व्हाट्सएप्प कॉल और चैट पर बातचीत की। कहा कि जब चाहिए जैसी लड़की चाहिए मिल जाएगी, लोकेशन भेज दी जाएगी। साथ ही उसने इसके लिए कई कोड वर्ड का इस्तेमाल किया।
प्रमुख बातचीत
रिपोर्टर (ग्राहक बनकर) और दूसरा एजेंट (संचालक का करीबी)
केस - 1
रिपोर्टर: भाई, सारनाथ वाले एरिया में कोई सेफ जगह है क्या? उधर पुलिस की रेड सुनी थी।
एजेंट: सारनाथ छोड़ो भाई, उधर अभी मामला टाइट है। परेड कोठी के तरफ आओ, यहा अपनी ''रजनीगंधा'' (कोडवर्ड) का जलवा है। एकदम वीआईपी सेटिंग मिलेगी।
रिपोर्टर: पर भेलूपुर में तो जनवरी में उस पेइंग गेस्ट हाउस पर रेड हुई थी न? त्रिदेव मंदिर के सामने वाली?
एजेंट: (हंसते हुए) अरे भाई, वो पुराने लोग थे। हम लोग अब पेइंग गेस्ट हाउस में नहीं, सीधे फ्लैट्स में काम करते हैं। ''नई गड्डी'' आई है अभी-अभी। बंगाल के फूल और दिल्ली के मोमो।
रिपोर्टर: नई गड्डी, फ्रेस मोमो व बंगाल के फूल? एजेंट, मतलब लड़की
एजेंट: बंगाल का फूल का रेट 5000 पड़ेगा, लेकिन सर्विस ए-वन मिलेगी। आपको लोकेशन व्हाट्सएप कर दी जाएगी।
रिपोर्टर: पुलिस का कोई चक्कर तो नहीं होगा?
एजेंट: हम सीधे किसी को नहीं बुलाते। पहले व्हाट्सएप्प पर फोटो देखो, पसंद करो, फिर एडवांस पेमेंट करो। उसके बाद कहां और कैसे आना है बता दिया जाएगा।
रिपोर्टर: पेमेंट कैसे करना होगा?
एजेंट: आधा एडवांस ऑनलाइन, बाकी फ्लैट पर पहुंचने के बाद। जगह पूरी तरह सेफ है।
रिपोर्टर: ठीक है, मैं शाम तक फाइनल करके बताता हूं।
केस- 2
एजेंट - नई नई गड्डी आई है।
रिपोर्टर - समझा नहीं, खुलकर बताओ
एजेंट - बंगाल की लड़की है।
रिपोर्टर - ओह, क्या रेट है।
एजेंट - 3500 रुपये, कुछ एडवांस बाकि आने पर
रिपोर्टर - ज्यादा बता रहे हो, कुछ कम होगा क्या?
एजेंट - ज्यादा नहीं है, गड्डी के हिसाब से रेट ठीक है
रिपोर्टर - फोटो दिखाओ।
(इतने के बाद एजेंट ने चार लड़कियों के फोटो भेज दिए, जिनकी उम्र देखने में 18-30 के बीच लग रही थी।)
एजेंट - देखकर बताना कौन सी चाहिए?
रिपोर्टर - कहां आना होगा?
एजेंट - हैदराबाद गेट के पीछे सुसवाही के तरफ।
रिपोर्टर - कौन सा होटल है?
एजेंट- होटल में पुलिस की दिक्कत चल रही है। वहां अपना एक फ्लैट है।
एजेंट- कब आना है, बताओ।
रिपोर्टर - अभी दिल्ली में हूं, दो दिन बाद बताता हूं।
एजेंट - ओके
चैट का स्क्रीनशॉट
भेलूपुर सर्किल बना देह व्यापार का हॉटस्पॉट
जिले में भेलूपुर सर्किल देहव्यापार का हॉटस्पॉट बना हुआ है। लंका, चितईपुर, दुर्गाकुंड समेत विभिन्न क्षेत्रों में पांच महीने में चार जगहों पर पुलिस ने कार्रवाई कर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। साथ ही शहर के अन्य हिस्सों में भी देह व्यापार का खुलासा किया। जांच में सामने आया है कि देह व्यापार के लिए युवतियों से संपर्क करने का सॉफ्ट स्टेट बंगाल बना हुआ है। इस धंधे से जुड़े लोग बंगाल से लड़कियां बुलाते हैं और मोटी रकम कमाने का लालच देकर उन्हें अनैतिक कार्यों में संलिप्त करते हैं। पिछले दिनों हुई एसओजी-2 की कार्रवाई में बंगाल और पश्चिमी यूपी की कई लड़कियों की इस धंधे में शामिल होने की बात सामने आई थी।

कमेंट
कमेंट X