सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Digital luggage lockers will be set up around kashi Vishwanath Temple and ganga ghat in Varanasi

सुविधा: विश्वनाथ मंदिर और घाटों के आसपास बनाए जाएंगे डिजिटल लगेज लॉकर, पर्यटक सुरक्षित रख सकेंगे सामान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Tue, 21 Apr 2026 10:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: गंगा घाटों और विश्वनाथ धाम में लगाए जाने वाले डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा रहेगी।

Digital luggage lockers will be set up around kashi Vishwanath Temple and ganga ghat in Varanasi
काशी विश्वनाथ - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन और गंगा में आस्था की डुबकी लगाने वालों को अब अपने सामान की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। कपड़े हों या महंगे सामान, इन सबको सुरक्षित रखने के लिए सरकार विश्वनाथ मंदिर और घाट के आसपास डिजिटल लगेज लॉकर लगवाने जा रही है। डिजिटल लॉकर में मोबाइल से लेकर सूटकेस तक सुरक्षित रखा जा सकेगा। डिजिटल लॉकर के इस्तेमाल के लिए डिजिटल पेमेंट की सुविधा रहेगी।

Trending Videos


डिजिटल लगेज लॉकर में अपने कीमती सामानों और कपड़ों को रखकर आप बेफिक्र घाटों पर घूम सकेंगे और गंगा स्नान कर काशीपुराधिपति समेत अन्य मंदिरों में दर्शन कर सकेंगे। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के आसपास और दशाश्वमेध घाट के पास भी डिजिटल लगेज लॉकर की सुविधा जल्द मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए दशाश्वमेध घाट के पास दशाश्वमेध प्लाजा, गोदौलिया, टाउन हॉल और बेनियाबाग पार्किंग में डिजिटल लॉकर लगाए जाने का प्रस्ताव है। 

उन्होंने जानकारी दी कि 225 डिजिटल लॉकर की सुविधा रहेगी, जिसमें छोटे, मध्यम, बड़े और एक्स्ट्रा लार्ज चार तरह के डिजिटल लॉकर उपलब्ध होंगे। इसमें मोबाइल, छोटे बैग, बड़े बैग और सबसे बड़े लॉकर में दो सूटकेस रखे जा सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed