{"_id":"699eb4c2a85158e9790c746e","slug":"bhu-and-iit-bhu-placements-also-found-in-heritage-conflict-courses-including-b-com-and-m-com-in-varanasi-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"BHU Campus Placement: बीकॉम और एमकॉम सहित हेरिटेज कॉन्फ्लिक्ट कोर्स में भी मिला प्लेसमेंट, छह मेधावियों को ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BHU Campus Placement: बीकॉम और एमकॉम सहित हेरिटेज कॉन्फ्लिक्ट कोर्स में भी मिला प्लेसमेंट, छह मेधावियों को ऑफर
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:07 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: आईआईटी और बीएचयू में कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया के बीच लॉन्च ईडी ग्लोबल और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने छह मेधावियों को ऑफर दिए। इस दौरान बीकॉम और एमकॉम सहित हेरिटेज कॉन्फ्लिक्ट कोर्स में भी मिला।
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आईआईटी और बीएचयू दोनों जगह पर कैंपस प्लेसमेंट की प्रक्रिया जारी है। अब बीकॉम, एमए डिग्रियां लेने वालों के साथ ही हेरिटेज और कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट के भी छात्र-छात्राओं को ऑफर मिलने लगे हैं। बीएचयू में पांच से ज्यादा छात्र-छात्राओं को एजुकेशन टेक कंपनी लॉन्च ईडी ग्लोबल की ओर से ऑफर्स मिले हैं।
Trending Videos
एमए इन कॉन्फ्लिक्ट मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट के छात्र सौरभ कुमार गुप्ता, एमए इकोनॉमिक्स की आयुषी पांडेय, बीकॉम ऑनर्स के उत्कर्ष सिंह, एमए हेरिटेज मैनेजमेंट के सुमित रंजन और एमकॉम के मनीष गुप्ता का लॉन्च ईडी ग्लोबल कंपनी में चयन हुआ है। ये सभी विद्यार्थी सामाजिक विज्ञान संकाय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से चयनित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बड़ा हादसा टला: दूल्हे की कार तालाब में पलटी, मची चीख-पुकार; चालक की बहादुरी से बची कई लोगों की जान
इनके अलावा आईआईटी बीएचयू के छात्र सिद्धांत को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड कंपनी की ओर से भी ऑफर मिला है। दूसरी ओर आईआईटी की तर्ज पर अब बीएचयू में भी प्लेसमेंट और ट्रेनिंग से जुड़ीं छात्रों की कई टीमें बनने लगी हैं। 14 छात्र-छात्राओं की तीन टीमें गठित की गईं हैं।
एग्री बिजनेस का स्टूडेंट लीडरशिप प्रोग्राम लॉन्च
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
बीएचयू के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एमबीए एग्री बिजनेस का स्टूडेंट लीडरशिप प्रोग्राम लॉन्च किया गया है। आईआईटी बीएचयू की तरह से ही बीएचयू में भी अब प्लेसमेंट की जिम्मेदारी दी जाने लगी है। सामाजिक विज्ञान के बाद अब मैनेजमेंट में भी छात्र-छात्रा कैंपस प्लेसमेंट कराएंगे। 2025-27 बैच के प्लेसमेंट के लिए 14 छात्र-छात्राओं की तीन समितियां और टीम गठित की गई हैं। छह छात्रों की एक समर इंटर्नशिप प्लेसमेंट एसआईपी टीम बनाई गई है। इसका काम इंडस्ट्री और एकेडमिक्स को कनेक्ट करना होगा। छह छात्रों की तकनीकी टीम और दो छात्रों की लॉजिस्टिक टीम जमीनी स्तर पर टास्क का क्रियान्वयन करेगी।
