सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boycott China News people burn Chinese flag and effigy of President Xi Jinping in purvanchal district

व्यापारियों समेत चीन के खिलाफ एकजुट हुए देशवासी, चीनी सामान का बहिष्कार करने का ऐलान

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 17 Jun 2020 04:23 PM IST
विज्ञापन
Boycott China News people burn Chinese flag and effigy of President Xi Jinping in purvanchal district
सपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चीन की कायराना हरकत से हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। इससे देश के लोगों में आक्रोश है। सभी जगह चीन के राष्ट्रपति और झंडा के साथ चीनी सामान का बहिष्कार किया जा रहा है। पूर्वांचल के वाराणसी समेच आसपास के जिलों में लोग पुतला, और चीन का सामान जलाकर बहिष्कार कर रहे हैं।

Trending Videos

वाराणसी में बुधवार को चीन के राष्ट्रपति और चीन का झंडा जलाकर विरोध किया है। तो वहीं सोनभद्र, चंदौली में भी चीन के खिलाफ विरोध किया जा रहा है। वहीं राजनीतिक पार्टियां भी चीन के खिलाफ खड़ी हो गई हैं। वाराणसी में सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का फूंका प्रतीकात्मक पुतला, फूंका और कहा भारतीय सेना चीन को करारा जवाब दे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोनभद्र जिले के ओबरा में चीनी सामानों का बहिष्कार किए जाने की मांग को लेकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष आलोक भाटिया के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शनकारियों चीन के सामानों में आग लगाकर लोगों से इसके बहिष्कार की अपील भी की।

चंदौली में चीन का फूंका झंडा
चंदौली में बुधवार को शहर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष संगीता सिंह और शहर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दशरथ चौहान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीटी रोड पर चीन का झंडा फूंका। कार्यकर्ताओं ने नारा लगाया कि चीन के सामान का भारत में व्यापार बंद करो, चीनी सामान का बहिष्कार करो, चीनी ऐप डिलीट करो, चीनी मोबाइल का प्रयोग बंद करो, आदि नारे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed