फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Constable suspended over allegations of misconduct people protest on road demanding action in Varanasi

वाराणसी में बड़ी कार्रवाई: दुर्व्यवहार के आरोप में सिपाही निलंबित, कार्रवाई की मांग पर सड़क पर बैठे थे लोग

Thu, 24 Sep 2026 12:27 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 24 Sep 2026 12:27 PM IST
सार

एक व्यक्ति से पुलिस चौकी पर दुर्व्यवहार करने के आरोप में सिपाही को निलंबित किया गया। आरोप है कि सिपाही अपना थाना छोड़कर बिना सूचना के पांडेयपुर चौकी पहुंचा था।

विज्ञापन
Constable suspended over allegations of misconduct people protest on road demanding action in Varanasi
up police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी कमिश्नरेट के पांडेयपुर पुलिस चौकी पर स्थानीय निवासी से कथित दुर्व्यवहार के मामले में रोहनिया थाने में तैनात सिपाही को डीसीपी वरुणा जोन राजेश पांडेय ने जांच के बाद निलंबित कर दिया। आरोप है कि सिपाही अपना थाना छोड़कर बिना सूचना के पांडेयपुर चौकी पहुंचा था।

विज्ञापन


पांडेयपुर चौकी के समीप रहने वाले देवेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मी पर पुलिस चौकी के अंदर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इसकी जानकारी होने पर कई लोग एकजुट होकर लालपुर-पांडेयपुर थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर बैठ गए। तेज बारिश के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर विरोध जताया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; एयर शो से पहले घाटों की अग्निपरीक्षा: 29 दिन में बदलनी होगी 84 घाटों की सूरत, सिल्ट की परत हटाने की चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर लालपुर-पांडेयपुर अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पांडेयपुर चौकी पर रोहनिया थाने के सिपाही से विवाद हुआ था। प्रदर्शनकारी सिपाही की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। देर रात समझाने के बाद लोग शांत हुए। मामले की जांच के बाद डीसीपी वरुणा जोन ने आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed