सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Cough Syrup Case Interpol Red Corner Notice Against Shubham Jaiswal in Varanasi

कफ सिरप कांड: सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 09 Apr 2026 03:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Varanasi News: कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया गया है। उसके दुबई में होने की आशंका है। ऐसे में अब जल्द ही उसकी गिरफ्तारी कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू होगी।  

Cough Syrup Case Interpol Red Corner Notice Against Shubham Jaiswal in Varanasi
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

कफ सिरप तस्करी के चर्चित प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ हो गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार आरोपी के दुबई में छिपे होने की संभावना है और वहां की एजेंसियों के सहयोग से उसे जल्द गिरफ्तार कर भारत लाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Trending Videos


पुलिस के मुताबिक शुभम जायसवाल काफी समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ पहले ही कई प्राथमिकी दर्ज हैं। कफ सिरप की अवैध तस्करी से जुड़े इस मामले में पुलिस ने पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था और बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप बरामद की गई थी। जांच में सामने आया था कि यह गिरोह बड़े स्तर पर प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सिरप की सप्लाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: पूर्व सांसद धनंजय सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में अभियोजन की बहस पूरी, 10 अप्रैल की तारीख

मामले के खुलासे के बाद से ही पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुभम के देश छोड़कर भागने के बाद उसके खिलाफ कानूनी प्रक्रिया तेज की गई और इंटरपोल से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराने की कार्रवाई की गई।

अधिकारियों का कहना है कि रेड कॉर्नर नोटिस जारी होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है। अब अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से उसे दुबई से गिरफ्तार कर वाराणसी लाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed