पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Eight-month pregnant woman chased and beaten four injured lathis and sticks used land dispute clash

UP: आठ माह की गर्भवती को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, चार लोग घायल; भूमि विवाद को लेकर चले लाठी-डंडे

Sat, 27 Jun 2026 07:04 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sat, 27 Jun 2026 07:04 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Eight-month pregnant woman chased and beaten four injured lathis and sticks used land dispute clash
अस्पताल में इलाज करातीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के परसिया गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में आठ माह की गर्भवती महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर छह नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, परसिया गांव निवासी बिपिन सिंह (23) अपने नए मकान का निर्माण करा रहे थे। मंगलवार की रात करीब आठ बजे निर्माण कार्य के दौरान उनके चाचा रामबदन ने कथित रूप से काम रुकवाने का विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन


आरोप है कि रामबदन और उनके परिवार के लोगों ने लाठी-डंडों से बिपिन सिंह पर हमला कर दिया। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं बिपिन की बहनें सुनीता सिंह (32) निवासी हरैया जमुआरी थाना रौनापार, पूनम सिंह (25) निवासी बढ़या थाना रानी की सराय और रिंकू (26) निवासी शिवरी, जिला बलिया भी हमले का शिकार हो गईं। मारपीट में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायलों में पूनम सिंह के आठ माह की गर्भवती होने के कारण परिवार की चिंता और बढ़ गई है। चिकित्सक उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं।

पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रौनापार थाना प्रभारी अमित कुमार दुबे ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रामबदन, सतेंद्र, नितिश, गौरव, राबड़ी और साधना के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed