सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Emotion in the hour of crisis due to lock down, Chandauli's food is being fed to bank laborers

लॉक डाउन की वजह से संकट की घड़ी में दिखा जज्बा, चंदौली का खाना बैंक मजदूरों को करा रहा भोजन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 27 Mar 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
Emotion in the hour of crisis due to lock down, Chandauli's food is being fed to bank laborers
खाना पैक करते लोग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना महामारी से बचाव के लिए देश में 21 दिनों का लॉक डाउन लागू कर दिया है। लोग घरों में कैद हो गए हैं। रोजी-रोजगार पूरी तरह से ठप हो गया है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी रोजी-रोजगार के लिए घर से दूर-परदेस में फंस गए मजदूरों और रोज कमाकर खाने वालों के सामने हो गई है। इनके सामने भुखमरी की स्थिति है। ऐसे लोगों की सहायता में स्वयं सेवी संगठन आगे आ रहे हैं।

Trending Videos

 

खुले आसमान के नीचे रहने वालों के लिए खाने का प्रबंध करने वाली संस्था खाना बैंक के सदस्य इस मुश्किल परीस्थिति में भी लोगों को खाना पहुंचाने के लिए प्रतिदिन बाहर निकल रहे हैं। निजी बैंककर्मी मैनाताली निवासी अंकित त्रिपाठी ने 3 अगस्त 2018 को भुखे लोगों को खाना पहुंचाने के लिए खान बैंक की शुरूआत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में इनकी टीम में तुषार मगन, कृष्णकांत शर्मा, प्रवीण अग्रहरी, अमन जायसवाल, सुयष भारुका, मधुर अग्रवाल, लकी गुप्ता आदि जुटे हैं। लाक डाउन की घोषणा के बाद से संस्था ने जिम्मेदारी बढ़ा दी है। घरों से खाना लेकर प्रतिदिन सौ से सवा सौ लोगों को खाना बांट रहे हैं। खाना के साथ ही संस्था के सदस्य केला, बिस्कुट, मिठाइयां आदि भी बांट रहे हैं। इसी क्रम में चढ़दी कला संस्था की ओर से लगातार अलग अलग स्थानों पर लंगर चलाया जा रहा है। शुक्रवार को चंदासी मंडी में पहुंच कर लंगर चलाया। यहां खाना पैककर मंडी में फंसे सौ से अधिक मजदूरों को खाने का पैकेट दिया गया।

संस्था के सदस्य सतनाम सिंह, मनमीत सिंह राजन, सुखविंदर सिंह, कमलजीत सिंह, संता सिंह, राजन, सनी सिंह गांधी, संजय सचदेवा, संदीप सिंह, मोंटी, कुलदीप सचदेवा, राजा सिंह, सिमरन सिंह, सरदार महेन्द्र सिंह ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की ओर से जिला उपाध्यक्ष संतोष शर्मा ने गरीब असहाय लोगों को खाने के पैकेट बांटे।

जिला प्रशासन ने संगठनों की सराहना की

लाक डाउन के दौरान दिहेड़ी मजदूरों को खाने के पैकेट देने के लिए संगठनों की सराहना की है। अग्रसेन सेवा समिति, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, नवयुवक समिति, गल्ला मंडी,चढदी कला कार सेवा संस्था, परिवर्तन सेवा समिति, भारत सेवा ट्रस्ट एवं गंगा सेवा समिति चहनिया और बलुआ की का कार्य तारीफ के काबिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed