फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Film Baazigar 29th anniversary Shilpa Shetty worship in Kashi Vishwanath temple in varanasi

'बाजीगर' की 29वीं सालगिरह: शिल्पा शेट्टी ने काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, गंगा के तट पर जलाए दीप

Sat, 12 Nov 2022 09:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Nov 2022 09:26 PM IST
सार

फिल्म बाजीगर के रिलीज होने के 29 साल के अवसर पर बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने अपनी यात्रा से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें वे मां से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं।

विज्ञापन
Film Baazigar 29th anniversary Shilpa Shetty worship in Kashi Vishwanath temple in varanasi
शिल्पा शेट्टी ने शनिवार शाम काशी में गंगा के तट पर दीप जलाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड स्टार शिल्पा शेट्टी ने शनिवार शाम काशी में गंगा के तट पर दीप जलाए। फिल्म बाजीगर के रिलीज होने के 29 साल के अवसर पर बनारस पहुंची शिल्पा शेट्टी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई। बाबा दरबार में पूजा करने के बाद शिल्पा दशाश्वमेध घाट स्थित गंगोत्री सेवा समिति की आरती में शामिल होने पहुंचीं। इस दौरान उनकी मां भी मौजूद रहीं। शिल्पा शेट्टी को देखने के लिए प्रशंसकों का हुजूम उमड़ पड़ा। 

विज्ञापन


शनिवार शाम को संस्था के सचिव पं. दिनेश शंकर दुबे के आचार्यत्व में पांच ब्राह्मणों के साथ शिल्पा शेट्टी ने मां गंगा का पूजन किया। मां गंगा के तट पर दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहां कि मां गंगा का दर्शन करने के बाद सुकून मिलता है।
विज्ञापन


गंगोत्री सेवा समिति की ओर से पं. किशोरी रमण दुबे बाबू महाराज और गीतकार कन्हैया दुबे केडी ने स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम और प्रसाद देकर स्वागत किया। इस दौरान अवशेष पांडेय, कल्लू महाराज बंटी सहित अनेक लोग उपस्थित थे। शिल्पा शेट्टी को अपने बीच पाकर उनके प्रशंसक सेल्फी लेने के लिए लालायित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Film Baazigar 29th anniversary Shilpa Shetty worship in Kashi Vishwanath temple in varanasi
काशी विश्वनाथ धाम में शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला

शिल्पा ने दर्शकों का मान रखते हुए सेल्फी खिंचवाई और प्रशंसकों के आग्रह पर चेहरे से मास्क हटाकर हाथ जोड़ते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया।   शिल्पा ने अपनी यात्रा से जुड़ा एक वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर किया है, जिसमें वे मां से बातचीत करती दिखाई दे रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed