{"_id":"69957d54d93031ae3202a3f0","slug":"hockey-tournament-in-varanasi-90-minute-match-draw-olympian-lalit-upadhyay-played-for-23-minute-despite-injury-2026-02-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हॉकी प्रतियोगिता: 90 मिनट का मैच ड्रॉ, चोट लगने के बाद भी 23 मिनट तक खेले ओलंपियन ललित उपाध्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हॉकी प्रतियोगिता: 90 मिनट का मैच ड्रॉ, चोट लगने के बाद भी 23 मिनट तक खेले ओलंपियन ललित उपाध्याय
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:20 PM IST
विज्ञापन
सार
Varanasi News: लालपुर स्टेडियम में यूपी पुलिस और सीआईएसएफ के बीच अखिल भारतीय हॉकी लीग का पहला मैच ड्रॉ हुआ। इस दौरान चोट लगने के बाद भी ओलंपियन ललित उपाध्याय 23 मिनट तक खेले।
यूपी पुलिस और सीआईएसएफ के बीच अखिल भारतीय हॉकी लीग का पहला मैच हुआ ड्रॉ
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ओलंपियन पद्मश्री मोहम्मद शाहिद अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइज मनी पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मंगलवार को यूपी पुलिस और सीआईएसएफ के बीच खेला गया। 90 मिनट तक खिलाड़ियों ने प्रयास किया लेकिन गोल नहीं कर सके। मैच ड्रॉ रहा। सीआईएसएफ के कप्तान अंकित की हॉकी स्टिक लगने से यूपी पुलिस के कप्तान ओलंपियन ललित उपाध्याय चोटिल हो गए। इसके बाद भी वह 23 मिनट तक मैदान पर डटे रहे। मैच रेफरी ने ललित को चोटिल करने के लिए अंकित को यलो कार्ड दिया और दस मिनट के लिए मैदान से बाहर कर दिया। यूपी पुलिस की तरफ से ललित ने तीन बेहतरीन शॉट गोल की तरफ मारे जिसे सीआईएसएफ के गोलकीपर ने विफल कर दिया। वहीं, दो शॉट गोलपोस्ट को छूते हुए बाहर चले गए।
Trending Videos
टॉस जीतकर सीआईएसएफ की टीम ने पहले गेंद हिट की। मैच के सातवें मिनट में यूपी पुलिस के कप्तान और फॉर्वर्ड खिलाड़ी ललित उपाध्याय ने टीम के दो अन्य खिलाड़ियों के साथ सीआईएसएफ के गोलपोस्ट पर अटैक किया। इस पर डी एरिया से सीआईएसएफ दिल्ली के गोलकीपर गुरजोत सिंह ने गोल होने से रोक लिया। इस तरह पहला हाफ गोल रहित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे हाफ में दोनों टीमों ने छोटे पास और रक्षात्मक खेलना शुरू किया लेकिन गोल करने में नाकाम रहे। मैच समाप्त होने तक एक भी गोल नहीं हुआ और लीग का पहला मैच गोल रहित रहा। प्लेयर ऑफ द मैच तीन शानदार बचाव करने के लिए सीआईएसएफ के गोलकीपर गुरजोत सिंह को दिया गया।
20 फरवरी को जालंधर से भिड़ेगी टीम यूपी
यूपी पुलिस का दूसरा मैच आर्मी हॉकी नोड जालंधर की टीम से 20 फरवरी को होगा। लीग के 12 मैच के बाद सेमीफाइनल और फाइनल होगा। लीग का अंतिम मुकाबला 21 फरवरी को होगा।
दोनों टीमों के कप्तान बनारसी
लीग के पहले मैच में दोनों टीम के कप्तान बनारस के रहे। यूपी पुलिस की ओर से वाराणसी के ललित उपाध्याय बतौर कप्तान खेले तो दूसरी ओर सीआईएसएफ की कमान भी बनारस के खिलाड़ी अंकित के हाथों में रही। ललित उपाध्याय जहां बतौर फॉर्वर्ड खिलाड़ी खेल रहे थे। वहीं, सीआईएसएफ के वाराणसी निवासी अंकित बतौर मिडफिल्डर मैदान पर उतरे।
इसे भी पढ़ें; खौफनाक: एक महीने से लापता किशोर का जंगल में पेड़ से लटकता मिला सिर, गर्दन से नीचे का हिस्सा गायब

यलो कार्ड मिलने से 10 मिनट के लिए बाहर हुए सीआईएसएफ के कप्तान
हाई वोल्टेज मैच के दूसरे हाफ में सीआईएसएफ के कप्तान अंकित की हॉकी स्टिक यूपी पुलिस के कप्तान ललित उपाध्याय की आईब्रो पर लग गई। चोट लगने के बाद अंपायर ने खिलाड़ी को वार्निंग देते हुए यलो कार्ड दिखाया। इस पर खिलाड़ी को 10 मिनट के लिए मैच से बाहर जाना पड़ा। इससे सीआईएसएफ की टीम 10 मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ खेली।
आज का मुकाबला और प्रमुख खिलाड़ी
लालपुर स्टेडियम में प्रतियोगिता के दूसरे दिन 18 फरवरी को पहला मैच वजारा हॉकी जालंधर और केनरा बैंक के बीच सुबह 11 बजे से होगा। दूसरा मैच बीएसएफ पंजाब और पीएनबी नई दिल्ली के बीच खेला जाएगा। बुधवार को केनरा बैंक बंगलूरू टीम में चार अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खेलेंगेे। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी केएम सुमन्या, केपी दिनेश, प्रधान सुमन्ना, और जगदीप दयाल शामिल हैं। पंजाब नेशनल बैंक की टीम के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुमित टोपो, मंदीप मोरे और नवीन एंटिल हॉकी टर्फ पद दमखम दिखाएंगे।

पीएसी की टीम ने दी बैंड की प्रस्तुति
मैच में निर्णायक की भूमिका राजेंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह ने निभाई। इससे पहले भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी विमला सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। संचालन उप क्रीडा अधिकारी डाॅ. मंजूर आलम अंसारी ने किया। मौके पर मो. शाहिद की पत्नी परवीन शाहिद, डॉ गौरीशंकर सिंह, शिखा सिंह, आकांक्षा श्रीवास्तव, अखिलेंद्र सिंह, अकरम महमूद मौजूद रहे। इस दौरान पीएसी 34वीं वाहिनी भुल्लनपुर के जवानों ने बैंड प्रस्तुति भी दी।